HomeNationalकारोना अपडेट - अब No mask, नो पेट्रोल के साथ सख्त नियम...

कारोना अपडेट – अब No mask, नो पेट्रोल के साथ सख्त नियम लागू

खबर संसार, भोपाल : कारोना अपडेट – अब No mask, नो पेट्रोल के साथ सख्त नियम लागू, कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए अब सरकारों ने सख्त नियम लगाने शुरू कर दिये है।  कोरोना वायरस के मामले की बात करें तो आज 214 दिनों के बाद संक्रमितों का आंकड़ा बीते 24 घंटों में 1 लाख के पार पहुंच गया है। ये मामले आमिक्रोन वेरिएंट के आने के बाद बहुत तेजी से बढ़े हैं।

No mask, नो पेट्रोल का नियम लागू

अगर आप मध्य प्रदेश के रहने वाले और आप मास्क नहीं लगाते हैं तो आपको पेट्रोल और डीजल नहीं दिया जाएगा। राज्य सरकार ने कोरोना की रफ्तार पर ब्रेक लगाने के लिए यह फैसला लिया है। अब मध्य प्रदेश सरकार ने कोरोना प्रोटोकॉल का पालन न करने वालों के खिलाफ सख्ती का फैसला किया है। सभी पेट्रोल पम्प पर अब No mask, नो पेट्रोल के तहत नया नियम लागू कर दिया है। इस नियम के तहत अब पेट्रोल पंपों पर बिना मास्क के आप ईंधन नहीं ले सकेंगे। ऑल इंडिया पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने फैसला किया है कि ऐसे किसी भी ग्राहक को पेट्रोल-डीजल की बिक्री नहीं की जाएगी जिसने मास्क नहीं पहना है।

ये भी पढें- राम मंदिर के लिए 4 कुन्तल का Lock भेंट करना चाहता है वृद्ध दंपत्ति

कोरोना के बढ़ते प्रकोप और पंपों पर कार्य कर रहे कर्मचारियों की सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। पेट्रोल पंप हमेशा 365 दिन 24 घंटे खुले रहते हैं। पूरा स्टाफ लगातार ग्राहकों के साथ संपर्क में आता है। जिसके चलते उन्हें खतरा भी ज्यादा रहता है। यही कारण है कि No mask, नो पेट्रोल का फैसला लिया गया है। कोरोना से बचने के लिए पूरे देश में तेजी से टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.