खबर संसार, अयोध्या: राम मंदिर के लिए 4 कुन्तल का Lock भेंट करना चाहता है ये दंपत्ति, राम मंदिर निर्माण के लिए अयोध्या में कार्य प्रगति पर जारी है। अलीगढ़ के रहने वाले एक वृद्ध दंपत्ति ने श्रद्धापूर्वक राममंदिर के लिए 4 कुन्तल का ताला बनाया है। जो विश्व का सबसे बड़ा Lock है। उनका कहना है कि अलीगढ़ का ताला विश्व प्रसिद्ध है। इस लिए हम भी अयोध्या में बन रहे भगवान राम के भव्य मंदिर के लिए 4 कुन्तल का ताला भेंट करना चाहते हैं, जो हमने स्वयं बनाया है।
ये भी पढें- कांग्रेस की सरकार आएंगी गैस का सिलेंडर 600 से ऊपर नही
Lock को बनाने में अब तक 1 लाख रुपए खर्च
अलीगढ़ के रहने वाले वृद्ध दंपति सत्य प्रकाश शर्मा ताला कारीगर और उनकी धर्म पत्नी रुकमणी शर्मा ने मिलकर 4 कुन्तल के वजन का ताला बनाया है। इसमें 60 किलो पीतल और लोहा लगाया गया है जिसको बनाने में उन्हें एक साल से ज्यादा का वक्त लगा है। इसलिए मेरा प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश सरकार से अनुरोध है कि ये ताला हम भगवान राम मंदिर को भेंट करना चाहते हैं। इस Lock को बनाने में अब तक 1 लाख रुपए खर्च हो चुका हैं। इस ताले की लंबाई 6 फीट 2 इंच और चैड़ाई 2 फीट साढ़े 9 इंच है। इस ताले की चाबी 40 इंच की है जिसका वजन लगभग 12 किलो का है।
अलीगढ़ के नौरंगाबाद स्थित ज्वालापुरी मोहल्ले के रहने वाले ताला कारीगर सत्य प्रकाश शर्मा का कहना है कि उनके यहां करीब बीते 100 वर्षों से ताला बनाने का कारोबार लगातार जारी है। इसलिए मेरे मन में विचार आया कि क्यों न हम भगवान श्रीराम के लिए Lock बनाएं। ताले का निर्माण पूर्णरूप से हो चुका है। हालांकि कुछ फिनीशिंग बाकी है। वह आने वाले 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर परेड में प्रस्तुत करना चाहते हैं। वृद्ध दंपत्ति चाहते है कि इस ताले को वह देश में लगने वाली प्रदर्शनियों में मॉडल के रूप में प्रदर्शित करे।


