खबर संसार बठिंडा ।पीएम की सुरक्षा में कोई चूक नहीं हुई है. उन्होंने खुद कल देर रात तक उनकी सुरक्षा के सारे इंतजाम देखे थे। पीएम मोदी जी को हेलीकॉप्टर से आना था, लेकिन अंतिम समय में उनका रूट बदल दिया गया और वे सड़क से आए। जी हां पीएम मोदी की हुई सुरक्षा में बड़ी चूक पर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने 5 घंटे बाद बयान जारी किया है। देरी कारण स्पष्ट किया कि उनके स्टाफ में कुछ लोग कोरोना पॉजिटिव आये थे लिहाजा इसलिए वो पी एम से नही मिल पाए। नही तो मैं भी पी एम के साथ जाता। पी एम का मैं सम्मान करता हु। उन्हें वापस जाना पड़ा इसके लिए खेद है।
अब सीएम चन्नी ने जरूर ये कहकर अपनी सरकार का बचाव किया है लेकिन बीजेपी और गृह मंत्रालय इसका लगातार खंडन कर रहा है. जोर देकर कहा गया है कि पीएम के दौरे की पूरी जानकारी पंजाब सरकार और पुलिस को दी गई थी. ये भी बताया गया है कि पीएम के सड़क मार्ग वाले रूट की जानकारी सिर्फ पुलिस को थी. लेकिन फिर भी इतनी बड़ी चूक हुई और उनके काफिले को बीच रास्ते में ही रोक दिया गया. गृह मंत्रालय की तरफ से पंजाब सरकार से एक विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है.
लेकिन कांग्रेस अभी भी अपने स्टैंड पर कायम है. हर प्रवक्ता, हर कार्यकर्ता और अब सीएम चन्नी भी ये कह रहे हैं कि सुरक्षा में किसी तरह की कोई चूक नहीं की गई. ऐन वक्त पर कार्यक्रम में तबदीली की गई और ये घटना हो गई. रणदीपर सुरजेवाला ने भी कई ट्वीट कर अपनी बात को रखने का प्रयास किया है. उनकी तरफ से बताया गया है कि पीएम की सुरक्षा को देखते हुए 10 हजार जवान मौके पर तैनात थे. उन्होंने ये भी कहा है कि पीएम को हेलीकॉप्टर से आना था, लेकिन ऐन वक्त पर सड़क मार्ग चुना गया जिसकी जानकारी सरकार को नहीं थी.
