HomeUttarakhandराप्रावि देवलचौड़ के समर कैम्प में बच्चों ने चलाया स्वच्छता अभियान

राप्रावि देवलचौड़ के समर कैम्प में बच्चों ने चलाया स्वच्छता अभियान

हल्दवानी, खबर संसार। राजकीय प्राथमिक विद्यालय देवल चौड़ में समर कैम्प का आज सातवां दिन बड़े हर्ष उल्लास के साथ संपन्न हुआ । कैंप का समापन कुछ नए अंदाज में किया गया। डॉ. आभा भैसोड़ाने बताया आज दिनांक 07.06 .22 को सर्वप्रथम बच्चों ने स्वच्छता अभियान चलाया ।

तत्पश्चात बच्चे शैक्षिक भ्रमण हेतु रामपुर रोड स्थित वन अनुसंधान केंद्र गए सभी बच्चे पैदल 2/2 के जोड़े में हाथ पकड़ कर रोड के किनारे किनारे गए जिससे उनको कैंप के एडवेंचर का अनुभव भी हुआ। अनुसंधान केंद्र पहुंचकर वहां के होस्ट पर्यावरणविद मदन सिंह बिष्ट जी ने बच्चों का स्वागत बड़ी हंसमुख मुद्रा में किया।

बच्चों ने नाटक भी प्रस्तुत किया

परिसर का वातावरण इतना अधिक सुंदर और प्राकृतिक है कि सब कुछ भुलाकर सभी अध्यापक और बच्चे उसकी प्राकृतिक छटा को निहारने लगे और प्रकृति के अमूल्य धन के सुख का अनुभव करने लगे वहां पहुंचकर बिष्ट जी ने सभी बच्चों और स्टाफ को उत्तराखंड के हिमालई क्षेत्र के कई जानवर और पौधों की प्रजाति को दिखाकर यहां की प्राकृतिक संपन्नता को अभिव्यक्त किया।

इसे भी पढ़े-मंत्री ने शहरी विकास विभाग की संचालित योजनाओं की वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से समीक्षा की 

उसके पश्चात बच्चों को छाया में बिठाकर उनके जलपान की व्यवस्था बिष्ट के माध्यम से की गई बच्चों उनके सामने पर्यावरण पर आधारित लघु नाटिका गीत आदि प्रस्तुत किए उन्होंने बच्चों की बहुत सराहना की और बच्चों से कहा कि उनके अंदर अपार क्षमताएं हैं जिसका उन्होंने पूर्ण प्रयोग करना है। बच्चों ने अपने जीवन में ,ऐसी प्राकृतिक छटा आज से पहले कभी नहीं देखी थी।

यह समर कैंप उनके लिए यादगार बन गया। कैंप में उपस्थित लोगों में कुसुम मुरारी मुक्ता कुड़ाई दीपा बिष्ट , प्र. मनोहर लाल कुसुम दिगारी, मीना राणा, शशि रावल, दीपक , आर्यन और डॉ. आभा भैसोड़ा आदि उपस्थित थे। अंत में विद्यालय आकाश बच्चों को के सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था की गई और बच्चों को मीना राणा मैडम ने नया गीत भी सिखाया। इस प्रकार कैम्प का समापन बहुत हर्ष और उल्लास के साथ किया गया।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.