देहरादून, खबर संसार। भाजपा प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सहित कई भाजपा नेताओं ने जनरल बिपिन रावत को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जनरल बिपिन रावत के साहस और पराक्रम को देश हमेशा याद रखेगा और उत्तराखंड रास्ते पर चलने का प्रयास किया उत्तराखंड भी उनके दिए गए रास्तों पर चलने का प्रयास करेगा जनरल बिपिन रावत का शहीद होना देश और खास करके उत्तराखंड के लिए बहुत बड़ी क्षति है।
8 दिंसबर को हेलीकॉप्टर दुर्घटना में शहीद हो गए थे जनरल बिपिन रावत
गौरतलब है कि 8 दिसंबर 2021 को देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत उनकी पत्नी मधुलिका और भारतीय सेना के 11 अफसर तमिलनाडु के कुन्नूर के पास एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में शहीद हो गए थे।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने जीएमएस रोड स्थित कुर्मांचल भवन परिसर मे दुर्गा मंदिर के तृतीय स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित सुंदरकांड पाठ में प्रतिभाग किया।
यह भी पढ़ें- सीएम धामी ने रानीबाग स्थित एच फ्लैट की फैक्ट्री का जायजा लिया
हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें


