HomeUttarakhandसीएम ने खुद बैडमिंटन खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया, हौसला भी बढ़ाया

सीएम ने खुद बैडमिंटन खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया, हौसला भी बढ़ाया

देहरादून, खबर संसार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज परेड ग्राउंड, देहरादून में उत्तराखंड सचिवालय बैडमिंटन क्लब द्वारा आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्वयं भी बैडमिंटन खेल खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। यह प्रतियोगिता आगामी 19 दिसम्बर 2022 तक चलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न विभागों के बीच में होने वाली इस बैडमिंटन प्रतियोगिता से विभागों में आपस में समन्वय बढ़ेगा। विभागीय कार्यों के साथ खेल को बढ़ावा देने का यह सराहनीय प्रयास है।

खेल भावना अपने कार्यों के प्रति अनुशासन के लिए भी प्रेरित करती है

खेल भावना अपने कार्यों के प्रति अनुशासन के लिए भी प्रेरित करती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड का प्राकृतिक सौन्दर्य सबको आकर्षित करता है।

राज्य के समग्र विकास के लिए सभी की सहभागिता अति महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जल्द ही वे सचिवालय के अनुभागों के अधिकारियों के साथ भी बैठक करेंगे।

यह भी पढ़ें- सीएम धामी ने रानीबाग स्थित एच फ्लैट की फैक्ट्री का जायजा लिया

हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.