जी, हां एक बार फिर आम आदमी को मंहगाई का झटका धीरे से दिया गया। बता दें की दिल्ली एनसीआर के लोगों को महंगाई का एक बार फिर से तगड़ा झटका लगा है। राजधानी दिल्ली और एनसीआर के इलाके यानी नोएडा और गाजियाबाद में गुरुवार की सुबह सीएनजी के दामों में इजाफा हो गया है। CNG की नई कीमतें गुरुवार से ही लागू हो गई है।
20 दिन में दुबारा बढ़े सीएनजी के दाम
बता दें कि सीएनजी के दामों के बढ़ने के बाद एक बार ट्रांसपोर्टेशन और रोजमर्रा की चीजों में बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसा होने से आम जनता की जेब पर अतिरिक्त भार बढ़ेगा। गुरुवार को CNG की कीमतों में आए बदलाव की बात नहीं डर के हिसाब से सीएनजी की कीमत 76.59 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गई है। नोएडा में यही दम 82.20 रुपए प्रति किलो गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा में 81.20 रुपए प्रति किलो हो चुके हैं। आंकड़ों की माने तो सीएनजी की कीमतों में यह दूसरी बार बढ़ोतरी हुई है जो महज 20 दिनों के अंतराल में देखने को मिली है।
नवंबर में देखने को मिली थी बढ़ोतरी
गुरुवार को ही बढ़ोतरी से पहले 23 नवंबर को भी दिल्ली एनसीआर में सीएनजी की कीमतों में इजाफा हुआ था। उसे दौरान CNG की कीमत ₹1 प्रति किलो के हिसाब से बढ़ गई थी जिसके बाद दिल्ली में सीएनजी के दाम 75.59 रुपए प्रति किलो पहुंच गए थे। नोएडा में 80.20 रुपए प्रति किलो से बढ़कर 81.20 रुपए प्रति किलो ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में 80.20 रुपए पहुंचे थे।
यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप
हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें

