खबर संसार देहरादून।उत्तराखंड चुनावी मोड़ में कांग्रेस भाजपा के चांस फिफ्टी फिफ्टी जी हा उत्तराखंड चुनावी मोड़ में आ गया है। कल कांग्रेस की रामलीला मैदान हल्द्वानी में विजय शंखनाद रैली में विशाल जनसभा तो परसो भाजपा की बड़ी सभा हल्द्वानी की मिनी स्टेडियम में संपन्न हुई। हा ये जरूर है कांग्रेस की विजय शंखनाद रैली 20 साबित हुई है। ओर कार्यकर्ताओं का उत्साह भी बहुत ज्यादा देखा गया।
उत्तराखंड में हरीश रावत का ग्राफ कांग्रेस यानी उनकी पार्टी से भी आगे चल रहा है। और मुख्यमंत्री के रूप में उनको पहली पसंद के रूप में देखा जा रहा है। जी कांग्रेस को फायदा पहुंचा रहा। कल भी रामलीला मैदान से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने हुंकार भरी है। और वो गदगद भी थे इतनी भारी संख्या में भीड़ को देखकर।
सर्वे बता रहा है कि यशपाल आर्य की वापसी के बाद कांग्रेस में थोड़ी मजबूती आई है लेकिन गहराई के साथ सर्वे करने पर 50-50 बताया जा रहा है यशपाल आर्य का प्रभाव। सी सर्वे बता रहा है कि कांग्रेस को 32 से 36 सीटें मिल सकती हैं जबकि बीजेपी को 31 से 34 और आप पार्टी को 0 से 2 और अन्य को एक सीट मिल सकती है। यानी कांग्रेस भाजपा के फिलहाल 50 50 चांस बताए जा रहे है।
बताते चलें कि उत्तराखंड में 70 सीटें हैं। सीएम की पहली पसंद के रूप में हरीश रावत पहले नंबर पर पसंद किए जा रहे है। तो दूसरे नंबर पर पुष्कर सिंह धामी तीसरे पर अनिल बलूनी देखे जा रहे है।


