HomePoliticalकांग्रेसियों ने दीपक बल्यूटिया का किया जोरदार स्वागत

कांग्रेसियों ने दीपक बल्यूटिया का किया जोरदार स्वागत

हल्द्वानी खबर संसार । कांग्रेसियों ने दीपक बल्यूटिया का किया जोरदार स्वागत । बल्यूटिया के दोबारा प्रदेश प्रवक्ता बनने पर बड़ी संख्या में कैंप कार्यालय पहुंचे कांग्रेसी। पार्टी नेतृत्व द्वारा प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया को दोबारा प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने से खुश कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को उनके कैंप कार्यालय पहुंचकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया।

स्वागत कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नई प्रदेश कार्यकारिणी और चुनाव प्रबंधन समिति को जन भावनाओं के अनुकूल बताते हुए पार्टी नेतृत्व का आभार भी जताया।

पूर्व ब्लाक प्रमुख और वरिष्ठ कांग्रेस नेता भोला दत्त भट ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी का यह निर्णय कार्यकर्ताओं और जन भावनाओं के अनुरूप है। उन्होंने कहा कि बल्यूटिया ने प्रदेश प्रवक्ता रहते हुए पार्टी के लिए बहुत अच्छा काम किया है। इसी का नतीजा है कि पार्टी ने उन्हें दोबारा यह जिम्मेदारी सौंपी। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व प्रदेश महासचिव खजान पांडे ने कहा कि दीपक ने प्रदेश प्रवक्ता रहते पुरानी पार्टी नेताओं को साथ लेकर काम करने का बहुत अच्छा काम किया है। पूर्व प्रदेश सचिव ललित जोशी ने कहा दीपक को दोबारा प्रदेश प्रवक्ता का दायित्व देना हल्द्वानी क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के लिए गौरव की बात है।

वरिष्ठ कांग्रेसी हर्षवर्धन पाण्डे जी व पूर्व राज्य मंत्री श्री आबिद हुसैन ने कहा कि पार्टी प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव जी के निर्देशन और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत तथा प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में आगामी 2022 का विधानसभा चुनाव पूर्ण बहुमत के साथ जीतेगी। कार्यक्रम को जिला प्रवक्ता बृजेश बिष्ट, मुकुल बल्यूटिया, कैलाश साह, योगेंद्र बिष्ट, नितिन बल्यूटिया, कुनाल गोस्वामी, शराफत खां, मोहम्मद राशिद, मो० शरीफ,महेशानंद, के० एन० पाण्डे,भुवन तिवारी, कैलाश साह, जीवन चन्द्र तिवारी, महिला कांग्रेस की पूर्व नगर अध्यक्ष शोभा बिष्ट, पूर्व राज्यमंत्री विमला सांगुड़ी आदि ने भी संबोधित किया। संचालन नगर अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट ने किया। कार्यक्रम में ज्योति शर्मा, मोहिनी रावत, प्रभा महर,यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष गजेंद्र गौनिया, निर्मला जोशी, राहुल आर्या, विनोद कुमार बॉबी, रजत चौहान, राहुल मठपाल, जाहिद कुरेशी, सय्यद वसीम, प्रदीप बिष्ट, देव जोशी, गौरव बल्यूटिया, प्रदीप बिष्ट, विशाल सेनी, अजय उप्रेती, ऋषभ पडलिया, अंकित कनवाल, अंकित चौनियारा, अजय कुमार, पंकज कुमार, रिशू आर्या, आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.