Saturday, March 22, 2025
HomePoliceकांस्टेबल स्तर के कर्मचारियों को उत्तराखंड के नवनियुक्त सीएम से आस

कांस्टेबल स्तर के कर्मचारियों को उत्तराखंड के नवनियुक्त सीएम से आस

देहरादून खबर-संसार।पुलिस में कांस्टेबल स्तर के कर्मचारियों को उत्तराखंड के नवनियुक्त सीएम पुष्कर सिंह धामी से बड़ी आस है। कि वह उनकी ग्रेड पे 4600 का लाभ जल्द दिला पाए। जिसके वो पात्र है।

बताते चले कि पुलिस विभाग में 20 साल की संतोषजनक सेवा करने वाले कांस्टेबलों का ग्रेड पे घटाकर 2800 करने के मामले में प्रभावित करने को नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आस बंधी है। दरअसल छठे वेतन आयोग की सिफारिश लागू होने के बाद पुलिस विभाग में 16 साल की संतोषजनक सेवा पूरी कर चुके पुलिस कांस्टेबल 4600 ग्रेड पे दिया जा रहा था ।

जिसे सातवें वेतन आयोग के लागू होने से पूर्व भी सरकार ने 20 साल की संतोषजनक सेवा पूर्ण होने पर 4600 ग्रेड पे देने के आदेश निर्गत किए थे। वर्ष 2001 2002 में भर्ती कार्मिकों को अक्टूबर 2020 में शासन ने 20 साल की संतोषजनक सेवा पूरी कर चुके उक्त कर्मियों को 4600 की बजाय 2800 ग्रेड पर देने के आदेश जारी किए थे इससे पुलिसकर्मियों के साथ ही परिजनों में बेहद नाराजगी है

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.