खबर संसार बिलासपुर. सुहागरात पर विवाद दुल्हन ने दें दनादन दूल्हे को मारे थप्पड़, साथ रहने से किया इंकार. जी हा मामला यूपी के बिलासपुर का है. शादी जैसे खुशहाल मौके को चंद घंटों में ही हिंसा और हंगामे में बदल दिया। सुहागरात पर शुरू हुआ विवाद अगले दिन पंचायत तक पहुंचा जहाँ उसका ईट से सर भी फोड़ दिया,और आखिरकार खून-खराबे में बदल गया। घायल दूल्हा कन्हैया अस्पताल तक पहुंच गया।रामपुर में लक्ष्मीनगर निवासी कन्हैया कश्यप की शादी 29 मार्च को उत्तराखंड के किच्छा में आर्य समाज सम्मेलन में गांव दरऊ निवासी युवती से हुई थी।
सुहागरात पर विवाद दुल्हन ने दें दनादन दूल्हे को मारे थप्पड़, साथ रहने से किया इंकार
सोमवार को दुल्हन की विदाई के बाद घर में जश्न और भोज का माहौल था। रात में रस्मों के बाद जैसे ही दूल्हा-दुल्हन को कमरे में भेजा गया, कुछ ही देर में अंदर से तेज आवाजें आने लगीं। गुस्से में दुल्हन ने दूल्हे को थप्पड़ जड़ दिए। मामला बढ़ता देख परिवार के लोगों ने रात में ही पुलिस बुला ली। दोनों पक्ष आमने-सामने आए और पंचायत बैठी। पंचायत के बीच दुल्हन ने दूल्हे के साथ रहने से साफ इनकार कर दिया। लिखित समझौता हुआ। इस बीच किसी बात पर दुल्हन पक्ष ने ईंट से वारकर दूल्हे का सिर फोड़ दिया।




