Sunday, May 19, 2024
HomeSportधोनी के करीबी ने कहा, इस वजह से IPL से संन्‍यास ले...

धोनी के करीबी ने कहा, इस वजह से IPL से संन्‍यास ले सकते है महेन्‍द्र सिंह धोनी

जी, हां क्रिकेट जगत में महेन्‍द्र सिंह धाेनी एक जाना माना नाम है। धोनी आईपीएल के शुरूआती सीजन से ही इसमें खलते आ रहे है, अभी आइपीएल के पिछले सीजन में उनके सन्‍यास लेने की अफवाह बहुत तेजी से उड़ी थी, तो कुछ क्रिकेटरों का मनाना था की आईपीएल का 16वां सीजन धोनी का लास्‍ट सीजन होगा, लेकिन एैसा नहीं हुआ और धोनी ने 17वें सीजन में भी खेल रहे है।

लेकिन धोनी के संन्‍यास को लेकर पूर्व बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने कहा कि इस महान क्रिकेटर का दिमाग अभी भी उतना ही चुस्त है। प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में उनके लंबे सफर पर विराम सिर्फ फिटनेस की वजह से लग सकता है। धोनी ने इस आईपीएल सत्र में जबर्दस्त बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई के लिये कई मैचों में ताबड़तोड़ रन बनाये है।

उथप्‍पा ने धोनी को लेकर कहीं ये बात

उथप्पा ने जियो सिनेमा से कहा,‘‘ सिर्फ एक ही चीज उन्हें रोक सकती है, स्वास्थ्य। फिटनेस की वजह से ही शायद वे आगे नहीं खेलें। खेल के लिए उनका जुनून काफी गहरा है और वह खेलते रहना चाहते हैं। अगर कुछ उन्हें रोक सकता है तो वह उनका अपना शरीर है।’’

बता दें की इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन की शुरुआत से पहले ही महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी रुतुराज गायकवाड़ को दिए जाने की जानकारी साथी की थी। वह पिछले सीजन में ही इसको लेकर इशरा कर चुके थे। बतौर खिलाड़ी इस बार खेलते हुए भी विकेट के पीछे से धोनी टीम को निर्देश देते नजर आते हैं।

धोनी की आक्रामक पारियों के बारे में भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ने कहा,‘‘ दर्शकों का शोर और तेज होता जा रहा है। एम एस धोनी की मैदान पर मौजूदगी का यह जलवा है। हर पारी में वह और बेहतर खेल रहे हैं। उनका प्रभाव ऐसा है कि वह मैदान पर उतरते ही गेंदबाजों पर दबाव बनाते हैं।’’

इसे भी पढ़े-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रानीबाग स्थित एचएमटी फैक्ट्री का निरीक्षण किया

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.