HomeUttarakhandजिन पशुओं से आपकी जीविका चली,उन्हे खुला ना छोड़े, गाय हमारी माता...

जिन पशुओं से आपकी जीविका चली,उन्हे खुला ना छोड़े, गाय हमारी माता बोले मंत्री जी

खबर संसार हल्द्वानी।जिन पशुओं से आपकी जीविका चली,उन्हे खुला ना छोड़े, गाय हमारी माता बोले मंत्री जी। जी हा दुग्ध मंत्री सौरभ बहुगुणा ने दुग्ध उत्पादकों और पशु पालकों से अपील करी कि, गाय हमारी माता है, वो आपके जीवन को चलाती है,उनका ध्यान रखे,खुला ना छोड़े। इस अवसर पर मंत्री जी ने तमाम घोहनाए जिसमे भूषा पर पचास प्रतिशत सब्सिडी की घोषणा भी करी।उन्होंने कहा सरकार सबका ध्यान रख रही है।

जिन पशुओं से आपकी जीविका चली,उन्हे खुला ना छोड़े, गाय हमारी माता बोले मंत्री जी

इससे पूर्व वित्तीय वर्ष 2023-24 में लालकुआं दुग्ध संघ और उससे जुड़े दुग्ध उत्पादकों का 231 करोड़ 82 लाख 76 हजार रुपये से कायाकल्प होगा। बुधवार को कमलुवागांजा स्थित एक पार्थ बैंक्वेट हॉल में आयोजित नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड लालकुआं के 73 वें वार्षिक सामान्य निकाय अधिवेशन में बजट पारित किया गया। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर रहे दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि लालकुआं में 61.74 करोड़ रुपये की लागत से डेढ़ लाख लीटर दैनिक क्षमता का आधुनिक डेयरी प्लांट की स्थापना का काम जल्द शुरू कराया जाएगा।

इससे पूर्व अधिवेशन की शुरुआत मुख्य अतिथि मंत्री सौरभ बहुगुणा, विशिष्ट अतिथि कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट, दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा, सामान्य प्रबंधक निर्भय नारायण सिंह, डेयरी विकास निदेशक संजय खेतवाल आदि ने दीप प्रज्ज्वलित कर की।

मुख्य अतिथि दुग्ध विकास मंत्री बहुगुणा ने कार्यक्रम में मौजूद दुग्ध उत्पादकों को संबोधित कर कहा कि दुग्ध उत्पादन और पशुपालन के जरिए पर्वतीय क्षेत्रों में उत्पन्न हो रही पलायन की समस्या पर काबू पाया जा सकता है। सरकार पलायन और रोजगार को लेकर गंभीर है। 2022 में उत्तराखंड में सरकार बनते ही 20-22 करोड़ रुपये की लंबित प्रोत्साहन राशि आवंटित करने का काम किया। मुख्यमंत्री ने इस साल की प्रोत्साहन राशि एडवांस में दी है, ताकि दुग्ध उत्पादकों और पशु पालकों को कोई समस्या न हो। वहीं, कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने भी दुग्ध संघ और उससे जुड़ी समितियों के प्रयास की सराहना की। कार्यक्रम में नैनीताल जिले के मैदानी और पर्वतीय क्षेत्र के 6-6 सर्वश्रेष्ठ दुग्ध उत्पादकों को पुरस्कृत भी किया गया

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.