जी, हां आप ने सही पढ़ा ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने भारत में करीब 1,000 कर्मचारियों को निकालने की योजना बनाई है। कंपनी दुनिया भर में छंटनी कर रही है और यह उसी का हिस्सा है। सूत्रों से शुक्रवार को यह जानकारी दी। कंपनी अनिश्चित आर्थिक परिस्थितियों के कारण दुनिया भर में 18,000 से अधिक पदों को समाप्त कर रही है।
छंटनी की घोषणा के बाद कंपनी ने संस्थापक जेफ बेजोस के स्टॉक में भारी गिरावट आ गई है। एक दिन में ही कंपनी के शेयर में करीब 1 फीसदी की गिरावट देखने मिलती है। यानी कंपनी के संस्थापक को एक दिन में ही नेट वर्थ में 600 मिलियन डॉलर यानी 5,539 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।
सूत्र ने कहा, कंपनी के वैश्विक स्तर पर 18,000 नौकरियों को खत्म करने के निर्णय से देश के लगभग 1,000 कर्मचारी प्रभावित होंगे। एक अन्य सूत्र ने कहा कि अमेजन के भारत में एक लाख कर्मचारी हैं। इस फैसले से यहां एक प्रतिशत कर्मचारी प्रभावित होंगे।
amazon के सीईओ एंडी जेस्सी ने एक लेख लिंक साझा किया
हालांकि इस बारे में पूछे जाने पर amazonइंडिया के प्रवक्ता ने कोई टिप्पणी नहीं की। लेकिन अमेजन के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एंडी जेस्सी के एक लेख लिंक साझा किया है। लेख में उन्होंने वैश्विक स्तर पर 18,000 पदों को खत्म करने के कंपनी के फैसले की जानकारी दी है।
जेस्सी ने लिखा है, हम करीब 18,000 पदों को समाप्त करने की योजना बना रहे हैं। इस फैसले से कई समूह प्रभावित होंगे। हालांकि, ज्यादातर पद amazon स्टोर और पीएक्सटी (पीपुल, एक्सपीरिएंय और प्रौद्योगिकी) संगठन से संबंधित हैं।’’ अमेजन में 31 दिसंबर, 2021 तक लगभग 16,08,000 पूर्णकालिक और अंशकालिक कर्मचारी काम कर रहे थे।
यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप
हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें


