HomeUttarakhandEducation : विद्यालयों में शौचालयो की व्यवस्था दुरूस्‍तक करें अफसर

Education : विद्यालयों में शौचालयो की व्यवस्था दुरूस्‍तक करें अफसर

रूद्रपुर, खबर संसार। मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगई ने शिक्षा विभागों (Education) द्वारा नीति आयोग के तहत किये जा रहे कार्यो की समीक्षा की। उन्‍होंंने संशोधित मानक चिन्‍हों पर विस्‍ताार से चर्चा कर सम्‍बन्धित अधिकारी को जनपद की कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।

उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि विद्यालय स्तर पर नीति आयोग के इन्फ्रास्ट्रक्चर के मानक चिन्हों के अनुसार उसका ब्लाॅक स्तर से भौतिक सत्यापन करना सुनिश्चित कर रिर्पोट प्रस्तुत करें। जिससे जनपद की डेल्टा रैंकिंग में सुधार किया जा सके।

प्रत्येक विद्यालय मे ट्रांजिशन रजिस्टर होना अनिवार्य

उन्होने कहा कि स्कूल स्तर पर समस्त शिक्षकों को नीति आयोग के मानको की जानकारी होना आवश्यक है ताकि शिक्षा (Education) के स्तर में सुधार किया जा सके। उन्होने कहा कि प्रत्येक विद्यालय मे ट्रांजिशन रजिस्टर होना अनिवार्य है जिसमें ब्लाॅक स्तरीय अधिकारियों के द्वारा रेण्डमलि 5-8 प्रतिशत बच्चों का टेªकिंग कराना सुनिश्चित किया जाये जिससे मानक चिन्ह की गुणवत्ता में सुधार लाया जा सके।

उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि नियमानुसार उच्च गुणवत्ता व ससमय विकास कार्यो पूर्ण करें। उन्होने शिक्षा विभाग (Education) की समीक्षा के दौरान उन्होने कहा कि विद्यालयों में शौचालयो की व्यवस्था दुरूस्थ करते हुये रैंकिगं में सुधार लाना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि अधिकारी कार्यों में सुधार लाये ताकि जनपद की रंैकिंग और बेहतर हो सकें।

इसे भी पढ़े-तालिबान ने आतंकी Mullah अब्दुल कय्यूम जाकिर को बनाया रक्षा मंत्री

उन्होने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिये कि यदि कोई छात्र अन्यन्त्र चला जाता है तो उसका मोबाईल नम्बर के माध्य से सम्पर्क करें ताकि कोई भी छात्र शिक्षा (Education) से वंचित न रहे। उन्होने लीड बैंक अधिकारी केडी नौटियाल को निर्देश दिये कि बैंको द्वारा स्थानीय स्तर पर विद्यालयों का सहयोग करें एवं छात्र-छात्राओं के खाते शून्य बैलेंस पर खोलना सुनिश्चित करें ताकि खातों को खोलने में किसी भी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न न हो।

मुख्य विकास अधिकारी ने समीक्षा के दौरान सम्बन्धित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में वैक्सीनेशन के कार्यो में तेजी लाने के लिये स्वंय सेवी संस्थायें, समाज सेवी, जनप्रतिनिधियो, एनसीसी आदि का सहयोग लें। इस दौरान पिरामल फाउण्डेशन के आशीष भटनागर व दिव्या नेगी (गांधी फेलो) ने आदर्श विद्यालय परियोजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.