खबर संसार हल्द्वानी। पुलिस को झूठी सूचना देना इस बाइक सवार को बहुत ज्यादा महंगी पड़ी। पुलिस ने 10 हजार का चालान काट दिया।प्राप्त जानकारी अनुसार वादी विक्रम सिंह बिष्ट पुत्र स्व० राजेंद्र सिंह निवासी बिठौरिया नम्बर 01 मुखानी ने थाने आकर सूचना दी कि दिनांक 17-08-2021 को भगवानपुर तिराहे पर सब्जी खरीदने गया कि अचानक उनकी स्कूटी UK04X-5483 को कोई अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ले गया।
झूठी सूचना पुलिस ने 10 हजार का चालान काट दिया
उक्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए चीता मोबाइल कॉन्स्टेबल नरेंद्र राणा, कांस्टेबल राजेश सिंह मोके पर पहुंचे कर आसपास पूछताछ करते हुए सीसीटीवी फुटेज को चेक किया गया तो वादी द्वारा दी गई चोरी की कोई भी घटना नहीं होना पाया गया पुलिस द्वारा वादी से कड़ाई से पूछताछ की तो बताया कि शराब के नशे में मुझसे भूल वंश कहीं छूट गई है तथा कहीं मिल नहीं पा रही है, चीता मोबाइल पुलिस द्वारा आसपास खोजबीन शुरू की गई आने जाने वाले लिंक मार्गों को चेक किया गया तो ऊंचा-पुल ढलान पर निचे खड़ी हुई मिली. पुलिस को झूठी सूचना देने पर वादी बिक्रम सिंह बिष्ट का पुलिस एक्ट में 10,000₹ का चालान किया गया






