Monday, May 20, 2024
HomeUttar Pradeshlover's की शादी में पहुंची प्रेमिका, दुल्हन ने शादी से किया इंकार,...

lover’s की शादी में पहुंची प्रेमिका, दुल्हन ने शादी से किया इंकार, सदमे से मामा की मौत

आगरा, खबर संसार। प्रेमी (lover’s) चुपके से शादी कर रहा था। प्रेमिका को पता चला तो प्रेमी का निकाह रुकवाने के लिए वो जहर की पुड़िया लेकर शादी समारोह पहुंच गई। उसने किसी और से शादी करने पर सभी के सामने जहर खाने की धमकी दी।

उधर दुल्हन को जब इसका पता चला तो उसने शादी से इनकार कर दिया। दूसरी ओर निकाह न होने से दुल्हन के मामा को सदमा लग गया और उनकी मौत हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों में रात भर पंचायत हुई। बुधवार को इस मामले में समझौता हो गया।

शाहगंज क्षेत्र का मामला

मामला शाहगंज क्षेत्र का है। शाहगंज क्षेत्र में एक युवती की मंगलवार शाम फतेहपुर सीकरी से बारात आई थी। निकाह की तैयारियां चल रही थीं। तभी समारोह में एक युवती पहुंची। उसने पहले हंगामा किया और फिर दुल्हन के परिजनों को अपने और दूल्हे के बीच के रिश्ते की जानकारी दी। उसने बताया कि उन दोनों के बीच करीब 3 साल से प्रेम संबंध हैं।

हंगामा करते हुए लड़की ने बताया कि लड़के (lover’s) ने उससे शादी का वादा किया था। अब वह किसी ओर से शादी कर रहा है। युवती ने दुल्हन के परिजनों को दूल्हे के साथ अपने फोटो और वीडियो भी दिखाए। उसने कहा कि अगर लड़के ने उससे शादी नहीं की तो वह यहां पर ही जहर खाकर जान दे देगी।

युवती की बात सुनकर शादी वाले घर में अफरा-तफरी मच गई। दूल्हे के घर वालों को इसकी जानकारी दी गई तो वो भी पहुंच गए। इसके बाद दुल्हन के घरवालों ने दूल्हे के घरवालों को खूब खरी-खोटी सुनाई। पूछताछ होने पर दूल्हे (lover’s) ने पहले इनकार कर दिया लेकिन जब प्रेमिका ने जहर खाने की बात कही, तो उसने प्रेम संबंध कबूल लिए।

इसे भी पढ़े-बिना पैंट पहने रोड पर निकल गई Shilpa, लोगों ने उड़ाया जमकर मजाक 

इसके बाद दुल्हन के घर वालों ने युवती से कहा कि अब वह अपनी बेटी का निकाह नहीं करेंगे। करीब चार घंटे बाद दूल्हे की प्रेमिका लौट गई। जानकारी होने पर पुलिस भी पहुंच गई। दोनों पक्षों के बीच बुधवार तक पंचायत चली। इसमें दूल्हा पक्ष ने पूरा खर्चा और सामान वापस देने का वादा किया। इसके बाद आपस में सुलह हो गई।

इस दौरान निकाह में मथुरा से आए दुल्हन के मामा को गहरा झटका लगा और निकाह न होने का सदमा झेल न सका। मंगलवार देर रात उन्हें हार्ट अटैक पड़ गया। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर गए लेकिन उनकी मौत हो गई। निकाह न होने और मौत होने से घर में मातम का माहौल है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.