HomeSportबारबाडोस से आई अच्छी खबर! भारतीय टीम इस दिन पहुंचेगी दिल्ली

बारबाडोस से आई अच्छी खबर! भारतीय टीम इस दिन पहुंचेगी दिल्ली

साउथ अफ्रीका को फाइनल में मात देकर भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब अपने नाम किया है। लेकिन वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम अभी तक स्वदेश नहीं लौटी है। दरअसल, बारबाडोस के तूफान ने उनकी उम्मीदों और फैंस के इंतजार पर पानी फेर दिया है। जिस कारण से टीम को अभी भी वहीं रुकना पड़ा है। हालांकि, अब एक अच्छी खबर है कि टीम इंडिया जल्द ही दिल्ली पहुंचेगी।

कब लौटेगी टीम इंडिया?

बारबाडोस में रविवार की रात को काफी तेज बारिश हुई, जिस कारण सोमवार को तेज तूफान के कारण सरकार ने पूरे बारबाडोस में सभी एयरपोर्ट बंद कर दिए और कर्प्यू का ऐलान कर दिया। रात आठ बजे तक टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों को होटल के कमरों में बंद होना पड़ा। लेकिन अब दैनिक जागरण के पत्रकार अभिषेक त्रिपाठी के मुताबिक 3 जुलाई शाम 7.30 बजे तक टीम इंडिया दिल्ली पहुंच जाएगी।

अभिषेक त्रिपाठी ने अपने X पर लिखा कि, भारतीय टीम मंगलवार को शाम 6 बजे (लोकल) बारबाडोस से दिल्ली के लिए चार्टर से रवाना होगी। बीसीसीआई ने विशेष चार्टर से उनके भारत लौटने की व्यवस्थान की है। यहां अब तूफान थम गया है।

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.