आज इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में ग्रांडपेरेन्ट्स डे धुमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में कक्षा एक व कक्षा दो के विद्यार्थियों के दादा-दादी, नाना-नानी और माता-पिता आमंत्रित किए गए थे। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रजवलित कर किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरूआत कक्षा 1 के विद्यार्थियों द्वारा स्वागत गीत से की गयी।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिसमें कक्षा एक के विद्यार्थियों ने रेट्रो डांस की प्रस्तुति दी तथा कक्षा 2 के विद्यार्थियों द्वारा कुमाऊँनी नृत्य प्रस्तुत किया। इसी श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए कक्षा 1 व 2 के विद्यार्थियों ने रिश्तों का महत्व बताते हुए एक नाटक प्रस्तुत किया।
इस कार्यक्रम में दादा दादी और नाना नानी के लिए विभिन्न प्रकार के खेल आयोजित किये गये थे जिसमें दादा-दादी और नाना-नानी ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। जिसमें दादाओं और नानाओं में ब्लो दि ग्लास गेम में प्रथम स्थान प्रेम सिंह बोरा, द्वितीय खीम सिंह एवं तृतीय स्थान सुरेश चन्द्र व रासिद हुसैन, म्यूजिकल रिंग में प्रथम स्थान राम सिंह बिष्ट, द्वितीय एन0 एस0 बोरा एवं तृतीय स्थान तिलक राज एवं टारगेट दि शॉट में प्रथम स्थान बहादुर सिंह रौठार, द्वितीय हीरा सिंह एवं तृतीय स्थान नवीन चन्द्र जोशी का रहा।
नानियों दादियों ने भी मचाया धमाल
तो वहीं दादियों और नानियों में स्टेच इट आउट में प्रथम स्थान श्रीमती मोहिनी ग्वाल, द्वितीय स्थान श्रीमती बीना देवी एवं तृतीय स्थान श्रीमती अर्चना अग्रवाल, ऐम यूअर गोल प्रथम स्थान श्रीमती लीला तिवारी, द्वितीय स्थान श्रीमती वीणा गम्भीर एवं तृतीय स्थान श्रीमती कमला त्रिपाठी, कलेक्ट यूअर कोन में प्रथम स्थान श्रीमती पुष्पा चौहान, द्वितीय स्थान श्रीमती आशा उपाध्याय व श्रीमती कलावती पाण्डे एवं तृतीय स्थान श्रीमती गुरमीत कौर व गोविंदी देवी, टारगेट दि शॉट प्रथम स्थान श्रीमती कुंती देवी, द्वितीय श्रीमती हेमा जोशी एवं तृतीय स्थान श्रीमती नीमा लोसाली एवं म्यूजिकल रिंग में प्रथम स्थान श्रीमती गीता देवी, द्वितीय श्रीमती विमला भारद्वाज एवं तृतीय स्थान श्रीमती कमला बिष्ट का रहा।
रेम्प वॉक में श्रीमती मोहिनी रावत, श्रीमती कलावती पाण्डे, प्रेम सिंह बोरा, नवीन चन्द्र जोशी को पुरूस्कृत किया गया। सूबेदार मेजर श्री एन0 एस0 बोरा द्वारा दी गई विशेष प्रस्तुति ने सभी का मनमोह लिया। विद्यालय की प्रबन्धिका डॉ0 गीतिका बल्यूटिया, प्रधानाचार्य अनुराग माथुर, उप-प्रधानाचार्या श्रीमती ममता तनेजा एवं श्रीमती प्रियंका बाजपेयी शर्मा ने आगन्तुक दादा-दादी और नाना-नानी का आभार व्यक्त किया और सम्मानित किया।
कार्यक्रम का संचालन अध्यापिका श्रीमती रीता राठौर व श्रीमती दामिनी कपूर ने किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संगीत अध्यापक संजय गोस्वामी, मोहित पंत, गौरव कुमार, मुकेश सागर, सुश्री अंकिता चौधरी खेल अध्यापिका श्रीमती पल्लवी रावत, विजय पांडे, अंकित राय कला अध्यापिका श्रीमती नीरू जोशी गोयल व श्रीमती रिचा वर्मा, कक्षा एक व दो कीे कक्षा अध्यापिकाओं श्रीमती सुनीता म्यान, श्रीमती रितिका बोरा, श्रीमती कविता नेगी व श्रीमती सोनिया मेहता ने सहयोग दिया। निर्णायक मण्डल में श्रीमती रश्मि भट्ट व श्रीमती शिल्पी नेगी थे। कार्यक्रम में वि़द्यालय के समस्त शिक्षक व शिक्षिकाएँ मौजूद रहे।
इसे भी पढ़े-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रानीबाग स्थित एचएमटी फैक्ट्री का निरीक्षण किया
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें


