HomeSportटॉप पर काबिज हुई गुजरात टाइटंस, राजस्थान रॉयल्स को 58 रनों से...

टॉप पर काबिज हुई गुजरात टाइटंस, राजस्थान रॉयल्स को 58 रनों से हराया

आईपीएल 2025 का 23वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। जिसमें जीटी ने आरआर को हराकर 58 रनों से जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ ही गुजरात टाइटंस पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 217 रन बनाए।

जिसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स 19.2 ओवर में 159 रन पर सिमट गई। राजस्थान रॉयल्स के लिए हेटमायर ने 52 रन की पारी खेली। 218 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स की टीम को दूसरे ओवर में ही पहला झटका लगा। यशस्वी जायसवाल 7 गेंद में महज 6 रन बनाकर आउट हो गए। नीतीश राणा एक रन ही बना सके।

नही चले दिग्गल बल्लेबाज

वहीं रियान पराग ने 14 गेंद में 26 रन बनाए। ध्रुव जुरेल 5 रन ही बना पाए। तो कप्तान संजू सैमसन 28 गेंद में 41 रन बनाकर प्रसिद्ध कृष्णा के शिकार बने। शुभम एक और आर्चर 4 रन ही बना पाए। वहीं पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस को तीसरे ओवर में पहला झटका लगा। कप्तान शुभमन गिल महज दो रन बनाकर आउट हो गए। जोस बटलर 25 गेंद में 36 रन बना पाए। वहीं शाहरुख ने 20 गेंद में 36 रन बनाए। शेरफेन रदरफोर्ड 3 गेंद में 6 रन बनाकर आउट हुए।

साई सुदर्शन 53 गेंद में 82 रन की पारी खेली जो कि जीटी के लिए बेहद अहम साबित हुई। लेकिन सुदर्शन अपना शतक पूरा नहीं कर पाए और तुषार के शिकार बने। साई ने अपनी पारी में 8 चौके और तीन छक्के भी जड़े। तुषार ने राशिद खान (12) को भी आउट कर गुजरात को दोहरा झटका दिया। राजस्थान के लिए तुषार और महीश तीक्षणा ने 2-2 विकेट लिए। संदीप शर्मा और जोफ्रा आर्चर 1-1 विकेट ही ले पाए।

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.