खबर संसार हल्द्वानी। एसपी सिटी हरबंस सिंह ने विधान सभा चुनाव के मद्देनजर आज चेकिंग अभियान चलाया और फोर्स को ब्रीफ किया।
इससे पूर्व चुनावी माहौल में एक व्यक्ति चोरी छुपे एकांत खंडहर में बेच रहा था शराब, नैनीताल पुलिस ने किया गिरफ्तार। आगामी विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 को सकुशल एवं निष्पक्ष रूप में सम्पन्न कराये जाने हेतु अपने-अपने थाना/चौकी के सभी बैरियरों में सघन चैकिंग अभियान चलाकर अधिक से अधिक मात्रा में नकदी अथवा प्रलोभन देने वाली सामग्री परिवहन करने वाले संदिग्धों के विरूद्व तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।
हरवंश सिंह, एसपी सिटी हल्द्वानी व भूपेंद्र सिंह धौनी, क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में गठित दीपक सिंह बिष्ट, थानाध्यक्ष मुखानी* की पुलिस टीम द्वारा *कठघरिया तिराहे से कमलुवागंजा को जाने वाले रास्ते में स्थित एक खंडहर में चोरी छिपे लोगों को शराब बेच रहे एक व्यक्ति देवानंद कोहली पुत्र महानंद कोहली निवासी नारायण नगर को गिरफ्तार किया।
