HomeUttarakhandमौसम अलर्ट को देखते हुए 14 को भी बंद रहेंगे स्कूल- जिलाधिकारी...

मौसम अलर्ट को देखते हुए 14 को भी बंद रहेंगे स्कूल- जिलाधिकारी बंदना

जिलाधिकारी बंदना ने मौसम अलर्ट को देखते हुए कल 14 जुलाई को भी स्कूल बंद करने के आदेश जारी करें
पाठकों की जानकारी के लिए बताते चलें स्कूल बंद है।

उत्तर भारत के कई राज्यों में मानसून और बारिश का प्रकोप बना हुआ है, हिमाचल में तो भयंकर तबाही हुई है दिल्ली में तो बुरा हाल है हर घंटे हथिनी कुंड से 300000 quesek पानी छोड़ा जा रहा है। राजधानी दिल्ली में बाढ़ का खतरा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद दिल्ली रेल ब्रिज पर सुबह 6 बजे जल स्तर 208.41 पर पहुंच गया।

दिल्ली के निचले इलाकों में पानी भरने लगा

वहीं दिल्ली के निचले इलाकों में पानी भरने लगा है और सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी लोगों से घर छोड़ने की अपील की है। इस बार यमुना के जल स्तर ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। दिल्ली में लोगों ने शिविरों और फ्लाइओवर के नीचे आसरा लिया है। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने बुधवार को ही कई इलाकों में धारा -144 लागू कर दी थी।

दो दिन में दिल्ली में ज्यादा बारिश नहीं हुई है लेकिन यह अधिकांश पानी हिमाचल और हरियाणा से आ रहा है। बाढ़ के हालात को देखते हुए ट्रैफिक में बड़े बदलाव किए गए हैं। इसके अलावा बाहरी वाहनों की आवाजाही पर आंशिक रोक लगाई गई है। दिल्ली के वीवीआईपी इलाके तक पानी पहुंच गया है। मुख्यमंत्री केजरीवाल का घर भी इससे अछूता नहीं है।

ट्रेन सेवाएं बंद करनी पड़ीं

शोभन चौधरी (उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक) ने बारिश के बाद ट्रेन सेवाओं को लेकर जानकारी दी। उन्होंने कहा, “जैसा कि आप जानते हैं, 8-9 जुलाई को भारी बारिश हुई थी…पहाड़ों में होने वाली बारिश मैदानी इलाकों में आती है…एहतियात के तौर पर हमें ट्रेन सेवाएं बंद करनी पड़ीं…9 जुलाई को कालका-शिमला लाइन बंद कर दी गई…9-10 जुलाई को अंबाला डिवीजन में और जालंधर-फिरोजपुर डिवीजन के बीच अधिकतम सेवाएं बंद कर दी गईं…अंबाला क्षेत्र में पानी कम होना शुरू हो गया है और कुछ महत्वपूर्ण खंडों ने काम करना शुरू कर दिया है …यमुना अभी भी उफान पर है, जैसा कि आप जानते हैं…सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं और जैसे ही पानी कम होगा, हम पटरियों और पुलों का निरीक्षण करेंगे और उचित कामकाज सुनिश्चित करेंगे।”

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.