HomeSportIND vs PAK: बारिश ने डाला मैच में खलल, टीम इंडिया का...

IND vs PAK: बारिश ने डाला मैच में खलल, टीम इंडिया का स्कोर 15/0

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2023 का तीसरा मुकाबला खेला जा रहा है। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। 4 ओवर के खेल के बाद बारिश ने मैच में खलल डाला। भारत ने 15 रन बिना विकेट खोए बना लिए हैं। भारत का टूर्नामेंट में ये पहला मैच है, जबकि पाकिस्तान की टीम अपना पहला मैच नेपाल के खिलाफ खेल चुकी है।

विकेट बचाकर खेलना क्यों जरूरी है?

भारतीय टीम ने 4 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 15 रन बना लिए हैं। भारतीय टीम इसलिए भी संभलकर खेल रही है, क्योंकि कैंडी में ओवरकास्ट कंडीशन्स हैं और लगातार बारिश होने की संभावना है। यही कारण है कि मैच में डकवर्थ लुईस मेथड लागू हो सकता है और इस स्थिति में अगर आपके पास विकेट होते हैं तो आपके रन बढ़ जाते हैं। यही सोचकर कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल बल्लेबाजी कर रहे हैं। हालांकि, फिलहाल मैच रुका हुआ है।

IND 15/0 (4 ओवर)

  • 3:35 PM – india vs Pakistan Match में बारिश ने खलल डाला है। जब से मैच रुका है, तब से बारिश जारी है। हालांकि, बारिश ज्यादा तेज नहीं है।
  • 3:25 PM – ind vs Pak live score भारत बनाम पाकिस्तान मैच में 4 ओवर के बाद बारिश ने खलल डाला। पिच और मैदान के कुछ हिस्सों को कवर किया गया है। भारत का स्कोर बिना नुकसान के 15 रन है।
  • 3:22 PM – india vs Pakistan Match Score भारत की सधी शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ हुई है। रोहित और गिल ने मिलकर 4 ओवर में बिना विकेट गंवाए 15 रन बनाए हैं। शाहीन अफरीदी और नसीम शाह ने 2-2 ओवर किए हैं।
  • 3:15 PM – ind vs Pak Match live score भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा ने पहले ओवर के बाद शाहीन के अगले ओवर में भी एक चौका जड़ा। तीन ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना विकेट के नुकसान पर 14 रन है।
  • 3:10 PM – india vs Pakistan Live Match दूसरे ओवर में भारतीय बल्लेबाजों ने सिर्फ 3 रन बनाए। ये ओवर नसीम शाह ने किया। भारतीय बल्लेबाज संभलकर खेल रहे हैं।
  • 3:05 PM – ind vs Pak live score भारत ने पहले ओवर में 6 रन बनाए। कप्तान रोहित ने शाहीन के खिलाफ एक चौका भी जड़ा।
  • 3:00 PM – india vs pakistan match live score भारत की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ओपन करने आए हैं। शाहीन अफरीदी पहला ओवर पाकिस्तान के लिए कर रहे हैं।

भारत की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन: फखर जमान, इमाम उल हक, बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, आघा सलमान, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह और हारिस राऊफ।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.