नई दिल्ली। जी, हां भारत-इंग्लैंड के बीच आज रात खेले जाने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप सेमीफाइनल पर दुनियाभर की नजर है। भारतीय टीम ने पिछली बार भी सेमीफाइनल में जगह बनाई थी और इंग्लैंड ने उसे हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था। इस बार रोहित शर्मा की टीम पहले से बेहतर है और इसका फॉर्म इंग्लैंड की टीम से अच्छी।
भारत को सेमीफाइनल जीतने का दावेदार माना जा रहा है। इस मैच पर बारिश का साया है लेकिन अच्छी बात यह है कि पिछले 24 घंटे में बारिश नहीं हुआ है। आईसीसी टी20 विश्व कप में भारत और इंग्लैंड की टीमों के बीच सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। पहले सेमीफाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका की टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकतरफा जीत हासिल करते हुए पहली बार टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई।
पिछले 24 घंटे में क्या है बारिश का हाल
भारतीय टीम के खिलाफ इंग्लैंड के मैच में अगर बारिश हुई तो वह बाहर हो जाएगी। भारत अंक तालिका में इंग्लैंड से बेहतर स्थिति में था और मैच रद्द होने पर भारतीय टीम को फाइनल का टिकट मिल जाएगा। खैर ये सारी बातें को हुई मैच के होने या ना होने पर तो हम आपको पिछले 24 घंटे में बारिश का हाल बता देते हैं।
भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले मुकाबला गुयाना में खेला जाना है। मैच के दौरान बारिश की आशंका जताई गई है लेकिन पिछले 24 घंटे में बारिश नहीं हुई है। सुबह में धूप निकली और आसमान भी साफ नजर आया। इन सभी संकेत मैच से पहले फैंस के चेहरे पर खुशी लाने वाली है।
इसे भी पढ़े-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रानीबाग स्थित एचएमटी फैक्ट्री का निरीक्षण किया
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें


