HomeUttarakhandजनता दरबार में मंडलायुक्त ने सुनीं समस्याएं, कई का किया मौके पर...

जनता दरबार में मंडलायुक्त ने सुनीं समस्याएं, कई का किया मौके पर निस्तारण

हल्द्वानी, खबर संसार। शनिवार को आयुक्त दीपक रावत ने कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में जनता दरबार लगाकर जनमानस की समस्यायें सुनी और अधिकांश समस्याओं का मौके पर विभाग एवं शिकायकर्ता के साथ वार्ता कर समस्याओं का समाधान किया।

शनिवार को कैम्प कार्यालय में कुमाऊं मण्डल से सैकडों फरियादी कैम्प कार्यालय पहुंचे। कैम्प कार्यालय में मुख्यतयाः भूमि सम्बन्धी विवाद, पानी, सडक, विद्युत, घरेलु विवाद आदि की समस्यायें दर्ज हुई। आयुक्त श्री रावत द्वारा मौके पर शतप्रतिशत समस्याओं का समाधान किया।

इस तरह की आईंं समस्याएं

ओखलकांड ब्लाक के क्षेत्रवासियों ने आयुक्त को अवगत कराया कि देवलीधार- सुई मोटर मार्ग का फेज का कार्य PMGSY द्वारा किया जा रहा है। क्षेत्रवासियों द्वारा बताया गया कि मोटर मार्ग में कई खामियां है।

क्षेत्रवासियों ने मोटर मार्ग के जांच की मांग की जिस पर आयुक्त श्री रावत ने चीफ अभियंता लोनिवि से जांच कर शीघ्र ही जांच आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। आयुक्त ने कहा कि जांच मे कोई भी कमी पाई जाती है तो ठेेकेदार का भुगतान नही किया जायेगा।

सरकारी नाला पर अतिक्रमण का मामला उठाया

बृजेश खन्ना कालाढूगी रोड हल्द्वानी निवासी ने आयुक्त को अवगत कराया कि हल्द्वानी फर्नीचर मार्ट के निकट जीएसटी सुविधा केन्द्र के नीचे से सरकारी नाली बना हुआ है जिससे वर्षाकाल में पानी का निकास होता है लेकिन जीएसटी सुविधा केन्द्र द्वारा नाले पर अतिक्रमण कर दिया है इससे कालाढूगी रोड पर वर्षाकाल में जलभराव होता है जिस पर आयुक्त ने नगर आयुक्त को जांच कर आख्या शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।

जनता दरबार में हल्दूचौड निवासी नीतू पाण्डे ने अन्त्योदय कार्ड बनाने की मांग की, हरजोध सिंह तिकोनियां निवासी ने सिख समाज के लोगों के लिए पूरनपुर-पीलीभीत-खटीमा से नानकमत्ता तक बस चलाने की मांग की। अधिकांस समस्याओं का जनता दरबार में समाधान मौके पर किया गया।

इसे भी पढ़े-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रानीबाग स्थित एचएमटी फैक्ट्री का निरीक्षण किया

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.