खबर संसार, नई दिल्ली: January 2022 – पूरे महीने में इतने दिन बैंक रहेंगे बंद, अगले महीने जनवरी 2022 से नया वर्ष शुरू होने जा रहा है। ऐसे में अगर जनवरी महीने में आपको बैंक संबंधित काम है तो ये खबर आपके लिए जरूरी है। क्योंकि अलगे माह जनवरी से बैंकों में होने वाली छुट्टियों के बारे में भारतीय रिजर्व बैंक ने छुट्टियों की सूचना जारी कर दी है। तो आइए बताते है कि January 2022 में किन राज्यों में कब अवकाश रहेगा। RBI की गाइडलाइन्स के अनुसार ये छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में हैं। ये छुट्टियां सभी राज्यो में लागू नहीं होंगी। इसकी जानकारी की खबर आज हम आपको देंगे।
ये भी पढें- उत्तर प्रदेश सहित इन राज्यों में कल से Night curfew, ये रहेगी पाबंदियां
यहा बता दें कि बैंकों में हर दूसरे और चौथे शनिवार को अवकाश रहता है। साथ ही कई राष्ट्रीय अवकाश, सार्वजनिक अवकाश और क्षेत्रीय अवकाश भी जो अलग-अलग राज्यों में होते हैं। जिस वजह से बैंक बंद रहते हैं। तो आइए जानते हैं कि January 2022 में किन राज्यों में कब-कब बैंक बंद रहेंगे? लिहाजा, अगले महीने छुट्टी की लिस्ट के आधार पर आप अपने बैंक से जुड़े कामकाज निपटा लें।
January 2022 माह के अवकाश
- 1 January 2022 शनिवार को अवकाश
- 2 जनवरी रविवार साप्ताहिक अवकाश
- 9 जनवरी रविवार गुरु गोबिंद सिंह जयंती अवकश
- 11 जनवरी मंगलवार मिशनरी दिवस मिजोरम अवकाश
- 12 जनवरी बुधवार स्वामी विवेकानंद जयंती पर अवकाश रहेगा
- 14 जनवरी शुक्रवार मकर संक्रांति अवकाश
- 15 जनवरी शनिवार पोंगल आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, तमिलनाडु अवकाश
- 16 जनवरी रविवार साप्ताहिक अवकाश
- 23 जनवरी रविवार नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती अवकाश
- 25 जनवरी मंगलवार राज्य स्थापना दिवस हिमाचल प्रदेश
- 26 जनवरी बुधवार गणतंत्र दिवस अवकाश
- 31 जनवरी सोमवार में -डैम-मी-फी असम, अवकाश
