HomeBusinessJio-Airtel ग्राहकों को दे सकते हैं तगड़ा झटका, महंगे हो सकते हैं...

Jio-Airtel ग्राहकों को दे सकते हैं तगड़ा झटका, महंगे हो सकते हैं रिचार्ज प्लान्स

जी, हां Jio-Airtel अपने उपभोक्‍ताओं को मंहगाई का तगड़ा झटका दे सकते है ये बातें हम नहीं ये बातें टेलीकॉम इंडस्ट्री के जानकार कह रहे है। बतादें की टेलीकॉम इंडस्ट्री में बीते कुछ सालों से टैरिफ रेट में बदलाव नहीं किया है। ओवरऑल पोर्टफोलियो में टेलीकॉम कंपनियों ने बीते कुछ सालों से बदलाव नहीं किया है।

अधिकतर कंपनियों ने 5जी सर्विस के लॉन्च होने के बाद भी प्राइस में बढ़ोतरी नहीं की है। मगर अब जल्द ही कंपनियां अपने पैकेज का प्राइस बढ़ा सकती है। ऐसी जानकारी बाजार विशेषज्ञों ने दी है। माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव के बाद प्लान्स में 15 से 17 प्रतिशत तक इजाफा हो सकता है। भारतीय एयरटेल से लेकर अन्य कंपनियों के प्लांस में ये बढ़ोतरी हो सकती है। इस बढ़ोतरी के बाद यूजर्स को अधिक राशि खर्च कर प्लान खरीदने पड़ेंगे।

कंपनी यूजर का एवरेज रेवेन्यू बढ़ाने पर जोर दे रही है

न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट की मानें तो इससे पहले दिसंबर 2021 में टेलीकॉम कंपनियों ने प्लान्स में प्राइस हाइक की थी। ये हाइक लगभग 20 परसेंट का था। वहीं भारतीय एयरटेल की बात करें तो इस बार कंपनी यूजर का एवरेज रेवेन्यू बढ़ाने पर जोर दे रही है। वर्तमान में ये राशि 208 रुपये पर है, जो बढ़कर 286 रुपये तक जा सकती है।

ये भी कयास लगाए जा रहे हैं कि टैरिफ हाइक के बाद 2जी, 3जी और 4जी प्लान की कीमत महंगी हो जाएगी। इनके लिए डेला प्लान भी महंगा होगा। बता दें कि ये बाजार के कयास ही है, मगर अब तक किसी भी टेलीकॉम कंपनी की तरफ से इस संबंध में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

एयरटेल को लाभ

इस बारे में अब तक टेलीकॉम कंपनियों ने कोई जानकारी नहीं दी है। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि टैरिफ बढ़ने पर सबसे अधिक फायदा एयरटेल को होगा। वहीं टेलीकॉम इंडस्ट्री की सबसे बड़ी कंपनी वर्तमान में जियो है। बीते पांच से छह वर्षों में जियो की बाराज में हिस्सेदारी बढ़ी है, जो पहले 21.6 फीसदी थी और अब 39.7 फीसदी पर पहुंची है।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.