HomePolice50 हजार का ईनामी हत्यारे जरनैल सिंह को थाना देचू, जिला फलोदी,...

50 हजार का ईनामी हत्यारे जरनैल सिंह को थाना देचू, जिला फलोदी, जोधपुर राजस्थान से थाना सितारगंज पुलिस की मदद से किया गिरफ्तार

खबर संसार रुद्रपुर.स्मार्ट पुलिसिंग में उत्तराखंड एसटीएफ ने साबित किया अपना दमखम–वर्ष 2023 से फरार 50 हजार का ईनामी हत्यारे जरनैल सिंह को थाना देचू, जिला फलोदी, जोधपुर राजस्थान से थाना सितारगंज पुलिस की मदद से किया गिरफ्तार।जी हा ईनामी अपराधी द्वारा वर्ष 1995 में थाना नानकमत्ता क्षेत्र में अपने साथियों के साथ मिलकर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। उक्त मुकदमें में वह सितारगंज जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था।

50 हजार का ईनामी हत्यारे जरनैल सिंह को थाना देचू, जिला फलोदी, जोधपुर राजस्थान से थाना सितारगंज पुलिस की मदद से किया गिरफ्तार

♦ *दिनाँक 27/08/23 को जरनैल सिंह सेन्ट्रल जेल सितारगज जेल फरार हो गया उक्त सम्बन्ध में थाना सितारगंज में उसके विरुद्ध मुकदमा एफआईआर सं0 243/23 धारा 223/224 आईपीसी पंजीकृत किया गया। तथा उसपर ईनाम घोषित किया गया।STF की कुमायूँ युनिट द्वारा थाना सितारगंज जनपद ऊधमसिंह नगर पुलिस को साथ लेकर परसों 07 फरवरी देर रात्रि थाना सितारगंज जनपद ऊधमसिंह नगर के 50 हजार के ईनामी हत्यारे जरनैल सिंह पुत्र बंजारा सिंह निवासी ग्राम बिचई नानकमत्ता को सुदूर राजस्थान के फलोदी जनपद से गिरफ्तार किया है, जोकि वर्ष 2023 में सेन्ट्रल जेल सितारगंज से फरार हो गया था।पकड़े गए ईनामी की गिरफ्तारी के संबंध में *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत भुल्लर द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि एसटीएफ की गठित टीम द्वारा प्राप्त तकनीकी तथा भौतिक सूचनाओं का विश्लेषण करते हुये अपने अथक प्रयास से उक्त अपराधी की पहचान स्थापित की फिर टीम के द्वारा राजस्थान से उसकी गिरफ्तारी की गयी।* एसटीएफ की इस कार्यवाही में हे0का0 मोहित वर्मा, हे0का0 किशोर कुमार व सर्विलांस में किशन चन्द्र की विशेष भूमिका रही।

STF की कुमायूँ युनिट द्वारा थाना सितारगंज जनपद ऊधमसिंह नगर पुलिस को साथ लेकर परसों 07 फरवरी देर रात्रि था

अभियुक्त जरनैल सिंह द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर 14 अगस्त 1995 को नानकमत्ता क्षेत्र में मक्खन सिंह नामक एक व्यक्ति की गोलियाँ मारकर हत्या कर दी थी जिस सम्बन्ध में मृतक के पिता चरण सिंह पुत्र धुमा सिंह निवानी नगला थाना नानकमत्ता जिला ऊधमसिंह नगर द्वारा नानकमत्ता थाने में मुकदमा एफआईआर सं0 310/95 धारा 302/34 आईपीसी पंजीकृत कराया गया था।* उक्त मुकदमें में अभियुक्त को मा0न्यायालय द्वारा आजीवन कारावास की सजा सुनायी गयी थी तब से अभियुक्त सितारगंज जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था दिनांक 27 अगस्त 2023 को वह सितारगंज जेल से फरार हो गया। तब उसके विरुद्ध एक और मुकदमा सितारगंज थाने में पंजीकृत कराया गया और पकड़े ना जाने पर पहले 25 हजार रु. व बाद में 50 हजार का ईनाम घोषित किया गया। ईनामी अपराधी की गिरफ्तारी हेतु की गई कार्यवाही का विवरण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ श्री नवनीत सिंह के निर्देशन में जेल से फरार अपराधी जरनैल सिंह से सम्बन्धित पुर्व में किये गये तकनीकी एवं भौतिक सूचनाओं जैसे अपराधी का फिंगर प्रिन्ट, वाईस सैम्पल व अन्य दस्तावेजो का पुनः बारीकी से विशलेषण किया गया। विशलेषण से प्राप्त नए तथ्यों का डिजीटल एवं भौतिक सत्यापन हेतु टीम को पंजाब व राजस्थान भेजा गया। टीम द्वारा एक संदिग्ध व्यक्ति को चिन्ह्ति किया गया जिसके पास सतपाल सिंह पुत्र गुरचरण सिंह निवासी बार्डर 24 डबलीराठान, हनुमानगढ़ राजस्थान का आधार पहचान पत्र था। अपराधी के चेहरे के मिलान हेतु भी विभिन्न साफ्टवेयर का प्रयोग किया, टीम द्वारा पहचान को स्थापित हो जाने पर अभियुक्त को दिनांक 07.02.2025 को राजस्थान से गिरफ्तार कर सम्बन्धित माननीय न्यायालय प्रस्तुत कर ट्रांजिट रिमाण्ड प्राप्त कर आज उत्तराखण्ड लाया गया।

टीम द्वारा एक संदिग्ध व्यक्ति को चिन्ह्ति किया गया

अभियुक्त जरनैल सिंह ने पूछताछ में एसटीएफ को बताया कि उपरोक्त अभियोग में आजीवन कारावास की सजा मिलने पर मैं सितारगंज जेल में बन्द था दिनांक 27 अगस्त 23 को मैं मौका पाकर जेल से फरार हो गया और सीधे भागकर पंजाब गया जहाँ फाजलक्का थाना सिटी-1 जिला फाजलक्का में मेरा परिवार रहता है और तुरन्त ही वहाँ से भागकर यहाँ राजस्थान में जोधपुर के पास देचू थाना क्षेत्र में आ गया यहाँ सम्पत नाम के व्यक्ति के घऱ में रहकर उसके साथ मजदूरी करने लगा यहीँ से मैंने सतपाल सिंह पुत्र गुरचरण सिंह के नाम से फर्जी आधार कार्ड बना लिया.उत्तराखण्ड एसटीएफ टीमः-निरीक्षक  एमपी सिंहउ0नि0श्री के0जी0मठपालहे0का0 किशोर कुमारहे0का0 सुरेंद्र कनवालका0 मोहित वर्माओ0पी0 कृष्ण चंद्र शर्मा (सर्विलेंस)थाना सितारगंज पुलिस टीमः-उ0नि0 दीपक कौशिककानि0 1137 अमित जोशीकानि0 72 राजेन्द्र गोस्वामी

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.