खबर संसार किच्छा -दिलीप अरोरा
आलिम हत्याकांड का मुख्य आरोपी तौसीफ़(19) गिरफ्तारबीती 18 अगस्त को किच्छा के ग्राम दरऊ मे हुए गोली कांड व उसमे आलिम हत्या कांड का मुख्य आरोपी तौसीफ़ खान (19)वर्ष पुत्र साजिद खान निवासी दरऊ हुआ गिरफ्तार।गिरफ्तारी के बाद पुलिस पूछताछ मे हत्या की बात कबूली। तौसीफ की निशानदेही पर उसके घर से आलिम हत्या मे इस्तेमाल रायफल को भी पुलिस तौसीफ़ के घर से बरामद कर लिया है।
*मुखबिर की सूचना पर राजपूत ढाबे से तौसीफ को पकड़ा*
दरऊ मे ग्राम प्रधान के भतीजे आलिम की हत्या जे बाद से पुलिस पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबाव बन रहा था और देरी होने से आलोचनाये भी हो रही थी। जिसमे 4 लोग पहले ही जेल भेजे जा चुके है।लेकिन आलिम हत्या का मुख्य आरोपी 10 दिन से पुलिस की पहुंच से दूर था।जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सर्विलांस और सीसीटीवी की मदद के साथ संभावित ठिकानो जैसे यूपी के रामपुर, बरेली, मुरादाबाद,दिल्ली, पंजाब, हरियाणा,आदि स्थानों पर दबी दी गयी थी लेकिन आखिरकार तौसीफ़ की गिरफ्तारी किच्छा के पुलभट्टा थाना क्षेत्र के बरेली रोड राजपूत ढाबे के पास से ही हुई।
गोली कांड व उसमे आलिम हत्या कांड का मुख्य आरोपी तौसीफ़ खान
*मैंने चलाई आलिम पर गोली -तौसीफ़*
पुलिस ने दरऊ गोली कांड मे आलिम हत्या के मुख्य आरोपी तौसीफ़ को गिरफ्तार कर जब उससे पूछताछ की तो उसने अपना हत्या का जुर्म कबूल करते हुए कहा कीमेरे द्वारा रायफल से गोली चलाई गयी थी,मेरी गोली आलिम को लगी।पुलिस ने अलीम हत्याकांड के मुख्य आरोपी पर दो FIR.NO-263/2025 व 264/2015 दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी की है।
हलांकि इससे पहले भी 4 अन्य और दरऊ गोली कांड मे नामजद लोगो को पहले ही पुलिस गिरफ्तार कर चुकी थी लेकिन मृतक आलिम के परिवार वाले पुलिस की कार्यवाही से संतुष्ट नहीं थे। अब इस मुख्य अभियुक्त तौसीफ की गिरफ्तारी के बाद कही न कही वह संतुष्ट नजर आ सकते है।*गिरफ्तारी व बरामदगी का विवरण-*अभियुक्त तौसीफ खान पुत्र साजिद खान निवासी ग्राम दरऊ, किच्छा,उधम सिंह नगरऔर हत्या में प्रयुक्त रायफल।



