HomeNationalजाने क्यों एयर इंडिया ने अपने 3 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

जाने क्यों एयर इंडिया ने अपने 3 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

भारत के विमानन नियामक नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने एयर इंडिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हाल ही में तीन कर्मचारियों को नौकरी से हटाने का निर्देश दिया है। यह निर्णय अहमदाबाद में हुई भीषण विमान दुर्घटना के बाद लिया गया, जिसमें 241 यात्रियों की जान चली गई थी।


अहमदाबाद में हुआ बड़ा विमान हादसा

12 जून को लंदन जा रहा एयर इंडिया का बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद अहमदाबाद के मेघानी नगर क्षेत्र में स्थित बी.जे. मेडिकल कॉलेज के छात्रावास परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें से 241 की मौके पर मौत हो गई।

मृतकों में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी शामिल थे। दुर्घटना के दौरान कई लोग ज़मीन पर भी हताहत हुए, जिससे हादसे की गंभीरता और बढ़ गई।


शवों की पहचान में जुटे अधिकारी

हादसे के बाद पीड़ितों के शव बुरी तरह जल चुके हैं, जिससे उनकी पहचान मुश्किल हो गई है। डीएनए टेस्टिंग के जरिए शवों की पहचान की जा रही है।

गुजरात सरकार के प्रवक्ता और स्वास्थ्य मंत्री रुशिकेश पटेल ने जानकारी दी कि अब तक 220 डीएनए नमूनों का मिलान किया जा चुका है और 202 शव पीड़ितों के परिजनों को सौंपे जा चुके हैं। शेष शवों की पहचान की प्रक्रिया अब भी जारी है।


सुरक्षा में लापरवाही पर कड़ी नजर

DGCA द्वारा कर्मचारियों को हटाने का निर्णय यह संकेत देता है कि अब सुरक्षा मानकों में लापरवाही को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस कार्रवाई का मकसद ना सिर्फ जवाबदेही तय करना है, बल्कि भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने की दिशा में ठोस कदम उठाना भी है।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.