HomeUttar Pradeshजाने क्यों प्रेमी जोड़े (loving couple) ने चलती ट्रेन से कूद कर...

जाने क्यों प्रेमी जोड़े (loving couple) ने चलती ट्रेन से कूद कर दी जान

आगरा, खबर संसार। आगरा में प्रेम कहानी का दुखद अंत हो गया। प्रेमी जोड़े ने (loving couple) एक साथ जी न सके, तो एक साथ जान दे दी। मामला आगरा के सैया थाना क्षेत्र में पड़ने वाले जाजउ रेलवे स्टेशन आउटर का है। बताया जा रहा है कि युवक और युवती ने चलती ट्रेन से छलांग लगा दी।

ट्रैक पर काम कर रहे मजदूरों ने दोनों को देखा और मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। आनन-फानन में दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान युवक और युवती की मौत हो गई।

इसे भी पढ़े-नशे में टल्ली दूल्हे को देख, दुल्हन ने marriage से कर दिया इनकार

बताया जा रहा है कि युवक आगरा के कागरोल थाना क्षेत्र का रहने वाला है। जबकि मृतक युवती धौलपुर जिले की रहने वाली है। बताया जा रहा है कि मृतक युवती के गांव में मृतक युवक की रिश्तेदारी थी। गांव आने जाने के दौरान दोनों में जान पहचान हो गई।

शादी के लिए तैयार नहीं

दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। इस बात की जानकारी दोनों के परिजनों को हुई तो उन्होंने विरोध किया। युवक और युवती अंतरजातीय होने के कारण परिजन दोनों की शादी के लिए तैयार नहीं थे। माना जा रहा है कि इसी वजह से युवक और युवती ने ट्रेन से कूद कर अपनी जान दे दी। (loving couple)

कूदने के पहले किया था विषाक्त पदार्थ का सेवन

युवक और युवती की मौत का मामला लोगों के बीच बड़ी चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि ट्रेन से कूदने के पहले दोनों ने विषाक्त पदार्थ का सेवन भी किया था। ट्रेन से कूदते वक्त दोनों ने खुद को एक साथ बांधा और चलती ट्रेन से छलांग लगा दी। युवक और युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई। फिलहाल जीआरपी पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। खबर लिखे जाने तक युवक और युवती के परिजन आगरा नहीं पहुंचे थे। (loving couple)

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.