HomeUttarakhandमेयर व सीडीओ ने पोस्ट ऑफिस खाते की पास बुक, आयुष्मान कार्ड...

मेयर व सीडीओ ने पोस्ट ऑफिस खाते की पास बुक, आयुष्मान कार्ड वितरित किया

हल्द्वानी, खबर संसार। कैम्प कार्यालय, हल्द्वानी में मेयर डॉ जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला व मुख्य विकास अधिकारी डॉ संदीप तिवारी ने जनपद के 05 लाभार्थियों को माननीय प्रधानमंत्री का स्नेहपत्र, पोस्ट ऑफिस खाते की पास बुक, आयुष्मान कार्ड व पीएम योजना का प्रमाण पत्र वितरित किया। योजना का संचालन महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है।

कोविड 19 की महामारी के कारण जिन बच्चों के माता-पिता दोनों की मृत्यु हो गई थी, उन बच्चों के लिए संवेदनशील माननीय प्रधानमंत्री द्वारा पीएम केयर्स फण्ड फॉर चिल्ड्रन योजना लागू की गई। इसका उद्देश्य बच्चों की व्यापक देखभाल एवं भविष्य को सुरक्षित करना है। इन बच्चों को आत्मनिर्भरता हेतु 23 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर रुपए 10 लाख की धनराशि की सहायता प्रदान की जाएगी।  इसके लिए बच्चों एवम जिलाधिकारी का संयुक्त खाता पोस्ट आफिस में खोला गया है।

इन योजनओं का भी दिया लाभ

शिक्षा के माध्यम से सशक्तिकरण हेतु कक्षा 1 से 12 के बच्चों के लिए रुपये 20 हजार प्रतिवर्ष की छात्रवृत्ति लाभार्थियों के खाते में ऑनलाइन हस्तांतरित की गई। 23 वर्ष की आयु तक आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा, व्यक्तिगत जरूरतों के लिए 18 वर्ष की आयु पूरी करने पर मासिक वित्तीय सहायता,  कौशल प्रशिक्षण के लिए कर्मा छात्रवृत्ति, रुपये 50 हजार की अनुग्रह राशि, निशुल्क स्कूली शिक्षा के साथ ही उच्च शिक्षा के लिए शिक्षा ऋण की सहायता व शिक्षा ऋण के ब्याज का भुगतान पीएम केयर्स द्वारा किया जाएगा।

वीसी में उपस्थित लाभार्थियों को संबोधित करते हुए माननीय प्रधानमंत्री ने कहा कि परिवार के सदस्य के तौर पर वार्ता कर रहा हूँ, आज बच्चों के बीच आकर सुकून मिला है। जीवन कई बार अप्रत्याशित मोड़ पर लाकर खड़ा कर देता है, ऐसी स्थिति जिसकी कभी कल्पना भी नहीं की जा सकती। कोरोना की महामारी में अनेक परिवार के जीवन में ऐसा ही कुछ हुआ है। परिवार की चुनौतियों से कुछ हद तक राहत मिल सके इसके लिए योजना की शुरुआत की है। यह योजना इस बात का प्रतिबम्ब है कि पूरा देश इन बच्चों के साथ है।

सरकार ने संवाद हेल्पलाइन शुरू की

बच्चों के भावनात्मक सहयोग व मार्गदर्शन के लिए सरकार ने संवाद हेल्पलाइन शुरू की है। हेल्पलाइन के माध्यम से विशेषज्ञों से चर्चा व सलाह ले सकते है। उन्होंने उपस्थित बच्चों को आर्शीवाद देते हुए कहा कि माँ भारती सभी बच्चों के साथ है । पीएम केयर्स के जरिये देश अपनी जिम्मेदारी के निर्वहन का प्रयास करेगा। वीडियो क्राफेंसिग में महिला बाल विकास मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी भी उपस्थित थी। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी व्योमा जैन, जिला कार्यक्रम अधिकारी मुकुल चैधरी, नामित सदस्य रविन्द्र रौतेला सहित लाभार्थी उपस्थित थे।

इसे भी पढ़े-स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने बीडी चिकित्सालय का किया निरीक्षण

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.