HomeNationalethanol मिलाने से 8 रु.प्रति लीटर तक सस्ता हो जाएगा पेट्रोल

ethanol मिलाने से 8 रु.प्रति लीटर तक सस्ता हो जाएगा पेट्रोल

खबर संसार, नई दिल्ली: ethanol मिलाने से 8 रु.प्रति लीटर तक सस्ता हो जाएगा पेट्रोल। देश में पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं ऐसे में राहत देने वाली खबर हमारे सामने आ रही है आपको बता दे कि पेट्रोल में ethanol का अनुपात 20 फीसदी हो तो 8 रु.प्रति लीटर कम हो सकती हैं।

सरकार आने वाले अगले 2 वर्षों में पेट्रोल में 20 फीसदी एथेनॉल ब्लेंडिंग (सम्मिश्रण) का लक्ष्य रखा है इससे देश को महंगे तेल आयात पर निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी। इससे पहले सरकार ने 2025 तक इसे हासिल करने का लक्ष्य रखा था जिसे अब 2023 कर दिया है।

ethanol मिलाने से क्या पेट्रोल सस्ता होगा

विशेषज्ञों का कहना है कि ethanol की मौजूदा प्रोसेसिंग लागत पर ही यदि गणना करें तो ई-20 ईंधन पेट्रोल के मौजूदा रेट से 8 रुपए प्रति लीटर तक सस्ता हो सकता है। हालांकि ई-20 ईंधन मौजूदा कारों की क्षमता को कम करेगा। गाड़ियों में ई-20 ईंधन के मुताबिक बदलाव बहुत महंगा नहीं है। 2 हजार में दोपहिया और 4 हजार में मौजूदा चैपहिया इंजन को मॉडिफाई हो सकता है।

ये भी पढें- stock market में बड़ी तेजी, तोड़े सारे रिकॉर्ड, निफ्‍टी पहली बार 16850 के पार

ज्यादा इथेनॉल वाले ईंधन से माइलेज कम होगा

सरकार ने एक अधिसूचना जारी की जिसके तहत ऑटो कंपनियों को ऐसे वाहन डिजाइन करने होंगे जिनमें 12-15 फीसदी इथेनॉल मिले पेट्रोल का इस्तेमाल हो सके। पेट्रोल में ethanol मिलेगा तो उसके आरवीपी वैल्यू में तब्दीली आएगी। तेल के आयात पर निर्भरता कम करने के लिए पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने का कार्यक्रम भी शुरू किया गया था। मौजूदा वक्त में पेट्रोल में 8.5 फीसदी एथेनॉल मिलाया जाता है।

बिहार में 12 करोड़ लीटर इथेनॉल का उत्पादन

इन दिनों इथेनॉल उत्पादन में बिहार देश का का पांचवां स्थान है। 30 हजार करोड़ से अधिक निवेश प्रस्ताव हंै। अभी 12 करोड़ लीटर इथेनॉल का उत्पादन होता है, जिसे 50 करोड़ लीटर करने का लक्ष्य रखा गया है। एथेनॉल को गन्ने से निकाला जाता है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.