HomeBusinessstock market में बड़ी तेजी, तोड़े सारे रिकॉर्ड, निफ्‍टी पहली बार...

stock market में बड़ी तेजी, तोड़े सारे रिकॉर्ड, निफ्‍टी पहली बार 16850 के पार

मुबई, खबर संसार। मजबूत ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार (stock market) में शानदार तेजी देखने को मिल रही है। सोमवार के कारोबार में बाजार ने अपने सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। निफ्टी पहली बार 16850 के पार निकल गया है।

stock market में भी 500 अंकों से ज्यादा तेजी है। बाजार में चौतरफा खरीददारी देखने को मिल रही है। बैंक, फाइनेंशियल, मेटल और आटो शेयरों में सबसे ज्यादा खरीददारी है। फिलहाल सेंसेक्स में 500 अंकों की तेजी है और यह 56,633 के स्तर के करीब ट्रेड कर रहा है।

वहीं निफ्टी 150 अंकों से ज्यादा मजबूत होकर 16850 के स्तर के करीब दिख रहा है। लार्जकैप शेयरों में जोरदार रैली है। सेंसेक्स 30 के 29 शेयर हरे निशान में हैं। टॉप गेनर्स में TITAN, TATASTEEL, LT, MARUTI, M&M, BAJAJFINSV, BAJFINANCE, ASIANPAINT और BHARTIARTL शामिल हैं।

इन वजहों से आई तेजी

US फेड ने यह संकेत दिए हैं कि अभी ब्याज दरों में बढ़ोतरी नहीं की जाएगी। जैक्सन होल सिम्पोजियम में फेड चेयरमैन की स्पीच के बाद बॉन्ड खरीद प्रोग्राम से जुड़ी आशंका पर भी विराम लगा है। वहीं आज ग्लेबल मार्केट सेंटीमेंट भी बेहतर रहे।

इसे भी पढ़े-Royal Challengers बैंगलोर को लगा झटका, दूसरे फेज से बाहर हुआ यह खिलाड़ी

शुक्रवार को Dow Jones 243 अंक मजबूत होकर 35,456 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं लगातार चौथे दिन S&P 500 और Nasdaq में रिकॉर्ड क्लोजिंग देखने को मिली। एशियाई बाजारों में भी शानदार तेजी रही है। SGX Nifty में करीब 1.3 फीसदी तेजी देखने को मिली है। मैक्रो लेवल पर FDI फ्लो बढ़ने से बाजार सेंटीमेंट मजबूत हुआ। जबकि रुपया मजबूत होकर 73.38 प्रति डॉलर पर पहुंच गया है।

इसके पहले शुक्रवार को शेयर बाजार (stock market) तेजी के साथ बंद हुआ। बाजार की शुरूआत कमजोर हुई थी, लेकिन बाद में अच्छी खरीददारी देखने को मिली. सेंसेक्स 56 हजार के पार बंद हुआ, जबकि निफ्टी 16700 के करीब बंद हुआ। मेटल और फार्मा शेयरों में जेारदार रैली से बाजार को सपोर्ट मिला।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.