HomePoliticalलैंगिक असमानता को दूर करेगी मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना:

लैंगिक असमानता को दूर करेगी मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना:

खबर संसार हरिद्वार। लैंगिक असमानता को दूर करेगी मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना:बहादराबाद हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रम में 100 महिलाओं को मिला योजना का लाभ कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य की मौजूदगी।
मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना, प्रसव उपरांतमां और नवजात बच्चियों को स्वच्छ, स्वस्थ व पोषक जीवन देने के साथ लैंगिक असमानता को दूर करने के सहायक होगी। यह बात आज महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री श्रीमति रेखा आर्य जी ने कही।

बाल विकास परियोजना बहादराबाद प्रथम की ओर से बहादराबाद में आज मुख्यमंत्री महा महालक्ष्मी योजना कार्यक्रम आयोजित किया गया। मौके पर बीएचईएल रानीपुर विधायक श्री आदेश चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना श्री मति रेखा आर्य जी की ही देन है, जिसे मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने लागू किया। कहा कि श्री मति आर्य जी की विकास परक योजनाओ का लाभ आज प्रदेश की महिलाओं को मिल रहा है।
महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री श्रीमति रेखा आर्य जी ने अपने संबोधन की शुरुआत मौके पर मौजूद मातृ शक्तियों को नमन कर की। उन्होंने सभी को बधाई देकर कहा कि आप ने बेटी को जन्म दिया। राज्य सरकार आपकी आभारी है। कहा कि बेटियां हमारी शान है और अभिमान भी। इन बेटियों से ही संसार संचालित होता है। बताया कि सरकार मातृ शक्तियों को बच्चे के साथ स्वच्छ और स्वस्थ रखना चाहती है, इसी क्रम में मुख्यमंत्री महा लक्ष्मी योजना की शुरुआत की गई है। बताया कि वैष्णवी किट से इसकी शुरुआत की गई थी, जो इसका मिनी रूप थी।
उन्होंने कहा कि समाज मे बेटी के बारे में गलत धारणा है कि बेटी इज़्ज़त है और बेटों के लिए संपत्ति। कहा कि अब हमें यह धारणा बदलनी है, बेटियां हमारी इज़्ज़त भी है और उसकी संपत्ति भी । उन्होंने सरकार की बेटी पैदा होने पर 11 हज़ार की धनराशि वाली योजना का जिक्र किया और कहा कि यह सिर्फ हमारी सरकार ने किया। उन्होंने महिलाओ से अपनी बच्चियों को सुरक्षित वातावरण देने की अपील ली। इस दौरान महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री श्रीमति रेखा आर्य जी ने करीब 100 महिलाओ को मुख्यमंत्री महा लक्ष्मी योजना किट वितरित की। इस मौके पर बीएचईएल रानीपुर विधायक श्री आदेश चौहान, जिला कार्यक्रम अधिकारी देव सिंह, बाल विकास परियोजना अधिकारी श्री मति सुलेखा सहगल, ग्राम प्रधान श्री मति सुनीता राणा, सभासद श्री मति गरिमा सिंह, मंडल अध्यक्ष श्री मति शीतल पुंडीर, अध्यक्ष दुग्ध संघ हरिद्वार डॉ रणवीर सिंह, श्री मति विमला, श्री मति संतोष सैनी, श्री मति रजनी वर्मा, श्री मति मन्नू रावत, श्री मति रीना गुप्ता आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.