खबर संसार, लखनऊ: अब यूपी के फिरोजाबाद का नया नाम होगा Chandranagar ! उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने अब कई जिलों के नाम बदल दिये हैं। अब और जिले का नाम बदलने की तैयारी शुरू हो चुकी है। चूड़ियों के लिए प्रसिद्ध शहर के नाम से पहचाना जाने वाले फिरोजाबाद का नाम अब बदलकर Chandranagar करने का प्रस्ताव जिला पंचायत में पास हुआ है।
Chandranagar नाम करने का प्रस्ताव पास
फिरोजाबाद को प्राचीन स्वरूप में बदलने की तैयारी हो रही है। साथ ही जिला पंचायत ने राज्य के चूड़ियों के लिए प्रसिद्ध शहर फिरोजाबाद जिले का नाम बदलकर Chandranagar करने का प्रस्ताव पास हुआ है। जहां इस फैसले को पहली मुहर मिली। अब यह प्रस्ताव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजा गया है।
यह रहा है इतिहास
प्रस्ताव में बताया गया है कि जैन राजा चंद्रसेन वार्ड यानी फिरोजाबाद को बसाया था। तब इस शहर का नाम चंद्र वार्ड था और यहां के राजा चंद्रसेन ने कई जैन मंदिर भी बनवाए थे। बाद में मुगल शासकों ने उन सभी मंदिरों को तोड़ दिया था। और मुगलो ने इस शहर का नाम बदल दिया था।
ये भी पढ़े- खेल रत्न का पुरस्कार अब Major DhyanChand के नाम
इसके कई प्रमाण यहां पर मौजूद हैं। रेलवे स्टेशन के पास आज भी चंद्र वार्ड गेट मौजूद है, इसी आधार पर अब इस शहर का नाम चंद्रनगर किये जाने का प्रस्ताव सदन में पास हुआ जाकि अब यूपी सरकार के पास भेजा गया है।
बैठक में लिया गया फैसला
प्रखंड प्रमुख लक्ष्मी नारायण यादव ने प्रस्ताव रखा कि पहले फिरोजाबाद का नाम चंद्रनगर था, जिसे बाद में बदलकर फिरोजाबाद कर दिया गया। उन्होंने कहा कि फिरोजाबाद का नाम चंद्रनगर करने का प्रस्ताव सदन ने ध्वनिमत से इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। जिसे अब सरकार के पास भेजा गया है। साथ ही वित्तीय वर्ष 2021-22 की कार्ययोजना तैयार करने पर भी चर्चा हुई।



