HomeBusinessOla ने समझौते की शर्तों पर पंजीकरण एजेंसी के साथ फिर बातचीत...

Ola ने समझौते की शर्तों पर पंजीकरण एजेंसी के साथ फिर बातचीत की शुरू

नयी दिल्ली । Ola Electric ने समझौते की शर्तों पर पंजीकरण एजेंसी के साथ फिर से बातचीत की शुरू जी, हां भारत की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटर विनिर्माता कंपनी Ola इलेक्ट्रिक ने अपनी वाहन पंजीकरण एजेंसियों के साथ समझौते की शर्तों पर फिर से बातचीत करने की योजना की बुधवार को घोषणा की।

कंपनी ने साथ ही कहा कि इस बातचीत के दौरान वास्तविक बिक्री प्रभावित नहीं होगी, लेकिन सरकार के ‘वाहन’ मंच पर जारी उसके पंजीकरण आंकड़ों में अस्थायी रूप से गिरावट आ सकती है। बयान के अनुसार, इससे फरवरी में ‘वाहन’ मंच पर प्रदर्शित पंजीकरण आंकड़े ‘‘ अस्थायी रूप से प्रभावित’’ होंगे।

इन कंपनियों से चल रही है बातचीत

इसमें कहा गया, ‘‘ हम लागत कम करने और पंजीकरण प्रक्रिया की दक्षता बढ़ाने के लिए अपनी एजेंसियों, अर्थात् रोसमेर्टा डिजिटल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड और शिमनीत इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ समझौते की शर्तों पर फिर से बातचीत कर रहे हैं।

जारी बातचीत और पंजीकरण प्रक्रिया के अनुकूलन के कारण फरवरी 2025 (वाहन मंच पर) के लिए पंजीकरण संबंधी हमारे आंकड़े अस्थायी रूप से प्रभावित होंगे। फरवरी 2025 तक हमारी बिक्री मजबूत बनी रहेगी और पंजीकरण में गिरावट अगले कुछ हफ्तों से नजर आ सकती है।’’ कंपनी की ओर से शेयर बाजार को दी सूचना के अनुसार, बातचीत का मकसद लागत कम करना और पंजीकरण प्रक्रिया में बदलाव लाना है।

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.