HomeNationalDhanteras के दिन इन चीजों को जरूर लाएं घर, मिलेगी अपार सफलता

Dhanteras के दिन इन चीजों को जरूर लाएं घर, मिलेगी अपार सफलता

खबर संसार, नई दिल्ली : Dhanteras के दिन इन चीजों को जरूर लाएं घर, मिलेगी अपार सफलता, धनतेरस आर्थात भगवान धन्वंतरि की जयंती का दिन। इसी दिन भगवान धनवंतरी प्रकट हुए थे। भगवान धन्वंतरि की पूजा अर्चना के साथ गणेश, लक्ष्मी, कुबेर यम की पूजा विधि-विधान से करनी चाहिए। मान्यता है कि Dhanteras के दिन वाहन, घर, संपत्ति, सोना, चांदी, बर्तन, कपड़े, धनिया, झाड़ू आदि खरीदना विशेष शुभ माना जाता है। इस वर्ष धनतेरस 2 नवंबर, मंगलवार के दिन मनाया जाएगा। मान्यता के मुताबिक इस दिन शॉपिंग खास तौर पर धातु की खरीदारी का विशेष महत्व है।

Dhanteras का क्या है शुभ मुहूर्त

2 नवंबर को प्रदोष काल शाम 5 बजकर 37 मिनट से रात 8 बजकर 11 मिनट तक का है। वहीं वृषभ काल शाम 6.18 मिनट से रात 8.14 मिनट तक रहेगा. Dhanteras के दिन पूजन मुर्हुत शाम 06.18 बजे से रात 08.14 बजे तक रहेगा।

ये भी पढें- हाय महंगाई : 2025 तक सरकार ने सुनाया कम खाने का फरमान!

Dhanteras पर इन चीजों की जरूर करें खरीददारी

  • धनतेरस के दिन खड़ा धनिया खरीदना बहुत ही शुभ होता है। मान्यता है कि ऐसा करने से धन का नुकसान नहीं होता है। धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी को धनिया अर्पित करने और भगवान धनवंतरि के चरणों में धनिया चढ़ाने के बाद धनिया का प्रसाद बनता है जिसे सब लोगों के बीच वितरित किया जाता है।
  • मान्यता है कि Dhanteras पर झाड़ू घर से दरिद्रता हटाती है। नई झाड़ू लाने के बाद इस पर एक सफेद रंग का धागा बांधना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है।
  • कौड़ीयां खरीदें और यदि पीली ना हो तो उन्हें हल्दी के घोल में पीला कर लें। बाद में इनकी पूजा कर अपनी तिजोरी में रखें। इसके अलावा इस दिन 13 दीपक जलाएं और घर के सभी कोने में रख दें। आधी रात के बाद सभी दीपकों के पास एक एक पीली कौड़ियां रख दें।
  • धनतेरस के दिन दान जरूर करें कोई भिखारी, जमादार या गरीब व्यक्ति आए, तो उसे खाली हाथ न लौटाएं। इससे मां लक्ष्मी आपको समृद्धि देती हैं और हर कार्य में अपार सफलता भी मिलती है।
  • धनतेरस के दिन नमक खरीदने से घर में धन समृद्धि बढ़ेगी। साथ ही साबूत चावल के 21 दाने लें और उनकी पूजा करके उन्हें लाल कपड़े में बांधकर घर की तिजोरी में रख लें। इससे धन की तंगी दूर हो जाएगी। धनतेरस के दिन पूजा से पहले एवं बाद में दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर घर में चारों तरफ छिड़क दें। इससे लक्ष्मी का आगमन सदैव बना रहता है।
RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.