खबर संसार, नई दिल्ली : हाय महंगाई : 2025 तक सरकार ने सुनाया कम खाने का फरमान!, बढ़ती महंगाई से इन दिनों उत्तर कोरिया के हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। हालात ये हो गए हैं कि लोगों के पास खाने को अन्न का दाना नहीं है। खाद्य संकट के चलते राष्ट्रपति किम जोंग उन ने जनता को फरमान सुना दिया है कि 2025 तक लोग खाना कम खाएं, क्योंकि देश खाद्य संकट की भारी कमी से जूझ रहा है। उत्तर कोरिया के पास सिर्फ 2 माह का ही खाद्यान बचा है। आने वाले तीन साल में हालात बद से बदतर हो सकते हैं।
ये भी पढें- इन शर्तों के आधार पर मिली जमानत! आर्यन,अरबाज,मुनमुन को
आसमान छूती खाने की कीमतें
इन दिनों उत्तर कोरिया में महंगाई इस कदर है कि तेल, चीनी और आटे के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। एक किलो मक्का की कीमत 3137 वॉन तक पहुंच गई, ये भारतीय मुद्रा में 200 रुपए प्रति किलो के बराबर है। इसी तरह यहां कॉफी 7300 रुपए प्रति किलो है तो चीय पत्ती 5100 रुपए प्रति किलो मिल रही है। संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन ने अनुमान लगाया कि उत्तर कोरिया में इस साल लगभग 8,60,000 टन भोजन की कमी है। उत्तर कोरिया में खाद्य संकट का असर काफी गंभीर होता जा रहा है।
2025 तक बिगड़ सकते हैं हालात
फलों के दाम भी यहां आसमान छू रहे हैं। मात्र एक किलो के लिए लोगों को 3300 रुपए तक चुकाने पड़ रहे हैं। शैंपू की एक बोतल 14000 रुपए में आ रही है। लोगों का कहना है कि भोजन की कमी की वजह से आने वाली सर्दियों में हालात और बिगड़ सकते हैं। 2025 तक उत्तर कोरिया के हालात बद से बदतर हो सकते हैं।



