HomeSportसिर्फ 17 साल और ऐसा कारनामा! इस खिलाड़ी ने रच दिया इतिहास

सिर्फ 17 साल और ऐसा कारनामा! इस खिलाड़ी ने रच दिया इतिहास

सिर्फ 17 साल और ऐसा कारनामा! इस खिलाड़ी ने रच दिया इतिहास जी, हां इंग्लैंड के युवा स्पिन गेंदबाज फरहान अहमद ने महज 17 साल की उम्र में टी20 क्रिकेट में बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। नॉटिंघमशायर की ओर से खेलते हुए उन्होंने शुक्रवार को लंकाशायर के खिलाफ हैट्रिक ली और टीम को शानदार जीत दिलाई।

फरहान ने टी20 ब्लास्ट के मैच में लंकाशायर की पारी के 18वें ओवर में आखिरी तीन गेंदों पर ल्यूक वूड, थॉमस एस्पिनवॉल और मिचेस स्टेनली को आउट कर अपनी हैट्रिक पूरी की। इसी के साथ वह नॉटिंघमशायर के लिए टी20 ब्लास्ट में हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए। उनकी घातक गेंदबाजी के चलते लंकाशायर की टीम सिर्फ 126 रन पर ढेर हो गई। जवाब में नॉटिंघमशायर ने 15.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर 4 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया। फरहान ने कुल 4 ओवर में 25 रन देकर 5 विकेट लिए।


कौन हैं फरहान अहमद?

फरहान अहमद इंग्लैंड के मशहूर स्पिनर रेहान अहमद के छोटे भाई हैं। वह दाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज हैं और नॉटिंघमशायर के साथ-साथ इंग्लैंड अंडर-19 और इंग्लैंड लायंस टीम के लिए भी खेल चुके हैं। महज 15 साल की उम्र में उन्हें अंडर-19 वर्ल्ड कप टीम में जगह मिल गई थी।

हाल ही में भारत के खिलाफ इंग्लैंड लायंस के लिए खेलते हुए फरहान ने 10 विकेट लेकर सबको चौंका दिया था। इसी साल वह फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 10 विकेट लेने वाले सबसे युवा गेंदबाज भी बने। क्रिकेट में लगातार नए रिकॉर्ड बनाकर वह इंग्लैंड क्रिकेट का भविष्य माने जा रहे हैं।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.