खबर संसार हल्द्वानी। पोरिवर्तन जी हा कांग्रेस के अधिकांश लोग ने इस शब्द को जमकर बोला! क्या ये शब्द वाकई में नया जोश पैदा करेगा कांग्रेस को फिर से पुरानी वाली लय में महत्पूर्ण भूमिका निभाएगा।
बताते चले की आज प्रदेश में कांग्रेस के अंदर एक करंट देखने को मिल रहा है आज उनकी परिवर्तन यात्रा किच्छा से हल्द्वानी तक आ रही है खबर लिखने तक आने वाली है। तय कार्य क्रम से 3 घंटे लेट होने के कारण सभी छोटे से कार्यकर्ता को आज मंच से अपनी बात विस्तार से कहने का मौका भी मिलता रहा।
हालाकि कार्यक्रम लेट होने के चलते रामलीला मैदान में भीड़ कम रही। फिर भी वक्ता अपने संबोधन में अपार भीड़ के कारण देरी का बताते रहे। कई नेता लोग खुद ही वीडियो बना अपना एफबी अकाउंट में सीधा मंच के किनारे खड़े होकर डालते रहे। कई लोग लाइव चला रहे टी कई एफबी पर अपनी सेल्फी ले डाल रहे थे।


