HomeUttarakhandउत्तराखंड में अभी नहीं थमेगा बारिश का कहर, Alert जारी

उत्तराखंड में अभी नहीं थमेगा बारिश का कहर, Alert जारी

खबर संसार, देहरादून: उत्तराखंड में अभी नहीं थमेगा बारिश का सिलसिला, Alert जारी, पिछले कई दिनों से बारिश ने उत्तराखंड में कहर बरपा रखा है, जिसके चलते लगातार भूस्खलन हो रहा है व नदियां उफान पर आ गई हैं, जिसकी वजह से राज्य में भारी तबाही देखने को मिली है। सितंबर का करीब आधा महीना बीत चुका है लेकिन अभी तक बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। सूबे में सिंतबर माह से अब तक 13 फीसदी ज्यादा बारिश  हो चुकी है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड को , Alert पर रखा है, इस माह भारी बारिश की चेतावनी दी है।

ये भी पढें- मोदी के “man kee baat” में, इस एप पर आप भी भेजिए अपने सुझाव

कुमाऊं में भारी बारिश का Alert  जारी

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में कुमाऊं में भारी बारिश हो सकती है। यहां येलो  Alert जारी किया गया है. बागेश्वर में अब तक 202 फीसदी Rain दर्ज की गई है। यहां औसत 77.4 मिमी औसम बारिश रहती है। लेकिन इस बार 14 दिनों में ही 234 मिमी बारिश हो चुकी है। सितंबर माह में बागेश्वर में सामान्य से 200 फीसदी ज्यादा बारिश हो चुकी है. 1 से 14 सितंबर तक के आंकड़ों की बात की जाए तो औसत से ज्यादा बारिश हुई है।

चंपावत में 58 फीसदी बारिश

उत्तराखंड में बारिश की वजह से चट्टानें और ज़मीन खिसकने का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। चंपावत में 58 फीसदी ज्याद Rain हुई है। वहीं मैदानी इलाकों में औसत से कम Rain दर्ज की गई है। नैनीताल में 41 प्रतिशत, यूएस नगर में 39 प्रतिशत, हरिद्वार में 30 प्रतिशत और देहरादून में 25 प्रतिशत बारिश ही दर्ज की कई है।

बारिश का सिलसिला रहेगा जारी

मौसम विभाग का कहना है कि कम से कम 16 सितंबर तक राज्य में Rain के आसार बने हुए हैं, कुमाऊं के जिलों में गढ़वाल के जिलों से ज्यादा बारिश होगी। जानकारी के अनुसार सिर्फ पौड़ी गढ़वाल में ही 36 सड़कों के ठप होने की खबर है। इसमें पीएम ग्रामीण सड़क योजना की करीब दो दर्जन सड़के भी शामिल हैं। सबसे ज्यादा बारिश कहर ज्यादातर गांवो पर टूटा है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.