HomeSportनौ साल बाद फाइनल में पहुंची आरसीबी, पंजाब किंग्स को 8 विकेट...

नौ साल बाद फाइनल में पहुंची आरसीबी, पंजाब किंग्स को 8 विकेट से दी मात

नौ साल बाद फाइनल में पहुंची आरसीबी, पंजाब किंग्स को 8 विकेट से दी मात जी, हां चंडीगढ़ के मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को 8 विकेट से हरा दिया है। इसके साथ ही 9 साल बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने फाइनल में जगह बनाई है। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स 14.1 ओवर में सभी विकेट गंवाकर महज 101 रन ही बना पाई।

जिसके जवाब में आरसीबी ने 10 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 106 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। हालांकि, इस हार के बाद भी पंजाब किंग्स के पास फाइनल में पहुंचने का एक और मौका है। पंजाब दूसरा क्वालिफायर मुकाबला भी खेलेगी जहां उसका सामना मुंबई इंडियंस या गुजरात टाइटंस में से किसी एक से होगा। बता दें कि, 30 मई को गुजरात और मुंबई के बीच एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा।

102 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी की टीम को चौथे ओवर में पहला झटका लगा। विराट कोहली 12 गेंद में 12 रन बनाकर आउट हुए। मयंक अग्रवाल 13 गेंद में 19 रन बनाकर आउट हुए। मुशीर ने उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाया। फिल साल्ट 27 गेंद में 56 रन की पारी खेलकर नाबाद लौटे। तो कप्तान रजत पाटीदार ने 8 गेंद में 15 रन बनाए।

पंजाब किंग्स की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही

वहीं टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम को दूसरे ओवर में पहला झटका लगा। सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्या 5 गेंद में सात रन बनाकर आउट हुए। यश दयाल ने उन्हें क्रुणाल पंड्या के हाथों कैच आउट कराया। प्रभसिमरन सिंह 10 गेंद में 18 रन बनाकर आउट हुए। भुवनेश्वर कुमार ने उन्हें आउट किया। जोश हेजलवुड ने पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर को पवेलियन का रास्ता दिखाया। इस दौरान अय्यर महज तीन गेंद में 2 रन ही बना पाए।

जोस इंग्लिस 7 गेंद में 4 रन ही बना पाए। नेहल वढेरा को यश दयाल ने आउट किया। उन्होंने 10 गेंद में 8 रन बनाए। मुशीर खान खाता नहीं खोल सके उन्हें सुयश ने एलबीडब्ल्यू किया। सुयश ने मार्कस स्टायनिस को आउट करके पंजाब को तीसरा झटका दिया और टीम की कमर तोड़ दी। हरप्रीत बराड ने 11 गेंद में 4 रन बनाए। बेंगलुरु के लिए जोश हेजलवुड और सुयश शर्मा ने तीन-तीन विकेट झटके, जबकि यश दयाल ने दो विकेट अपने नाम किए। भुवनेश्वर कुमार और रोमारियो शेफर्ड को एक-एक विकेट की सफलता मिली।

इसे भी पढ़े-महाराष्ट्र संकट पर बड़ा फैसला, अब 5 जजों की संविधान पीठ करेगी सुनवाई

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.