आजकल लोग हेल्दी और फिट रहने के लिए हर्बल चाय का सेवन करते हैं। हिबिस्कस टी यानी (रेड हर्बल टी) गुड़हल की चाय भी बेहद फायदेमंद होती है। इसमें भरपूर मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जो शरीर में जमा विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं।
इसमें मौजूद एंटी इंफ्लामेटरी और एंटी ऑक्सीडेंट गुण शरीर को तंदुरुस्त रखने में मदद करते हैं। इसमें कैंसर से लड़ने के गुण भी मौजूद होता है। हिबिस्कस टी का सेवन करने से हाई बीपी, डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। इसके अलावा यह चाय मोटापा कम करने में भी कारगर है। यह शरीर में फैट को जमा होने से रोकती है, जिससे शरीर की चर्बी घटती है।
पढ़ें चर्चित खबरें
हिबिस्कस टी को गुड़हल की सूखी पंखुड़ियों से तैयार किया जाता है। इसका मीठा और तीखा स्वाद क्रैनबेरी की तरह होता है। कई अध्ययनों में पाया गया है कि रोजाना दो से तीन बार गुड़हल की चाय पीने से मोटापा कम करने और करे गंभीर बीमारियों को रोकने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: मलाइका अरोड़ा मेकअप करते-करते करने लगीं डांस, यूजर ने कहा कटीली नचनिया
पढ़ें चर्चित खबरें
रेड हर्बल टी बनाने की विधि
- 2 कप पानी
- 4-5 गुड़हल के फूल
- 1 चम्मच शहद
- 1 चम्मच नींबू का रस
हिबिस्कस टी बनाने की विधि
सबसे पहले एक बर्तन में दो कप पानी उबाल लें। अब इसमें दो चम्मच सूखे हिबिस्कस की पंखुड़ियां डालें। अब बर्तन को एक ढक्कन से कवर कर दें और इसे 4-5 मिनट के लिए पकने दें। इसके बाद चाय को कप में छान लें और इसमें नींबू का रस और शहद मिलाएं।आपकी हिबिस्कस टी तैयार है।
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें



























