खबर संसार काशीपुर.शादी का सामान उतारना है कार को हटा लो, कहने से पड़ोसी का आपा आसमान में, मारी 70 साल के अफजल के सर पर रोड, जी हा मामला महुआखेड़ागंज नगर पंचायत के मोहल्ला जामा मस्जिद में घर के आगे खड़ी कार हटाने को कहने पर हुए विवाद में दबंगों ने सिर पर राड मारकर 70 वर्षीय बुजर्ग अफजल अहमद की हत्या कर दी। परिवार के पांच अन्य सदस्यों पर भी पर लाठी-डंडों व लोहे की राड से जानलेवा हमला किया गया।
अफजल के घर पर दो भतीजियों की शादी नौ जून को होनी है। शादी का सामान उतारने के लिए उन्होंने पड़ोसी से दरवाजे पर खड़ी कार हटाने को कहा तो आरोपित गालीगलौज पर उतर आए। घटना शनिवार रात 11:30 बजे की है। आरोपितों ने पूरे परिवार पर हमला किया। सिर पर लोहे की राड लगने से अफजल गंभीर रूप से घायल हो गए थे। भतीजे कासम अली, अनीस अहमद, रिजवान, फुरकान व मसीतन भी चोटिल हैं। सभी को अस्पताल ले जाया गया हालत गंभीर के चलते एम्स ऋषिकेश ले जाया गया लेकिन सुबह दम तोड़ दिया अफजल ने
