HomeSportRohit Sharma हो सकते हैं टीम इंडिया के नये कप्तान!

Rohit Sharma हो सकते हैं टीम इंडिया के नये कप्तान!

खबर संसार, नई दिल्ली : Rohit Sharma हो सकते हैं टीम इंडिया के नये कप्तान! भारतीय क्रिकेट टीम ने दुनिया में अपना नाम रोशन किया है। हर ओर अपना परचम फहराया है। क्रिकेटप्रेमियों को मनना है। टीम इंडिया की कमान अब नये कप्तान के हाथों में होनी चाहिए। वैसे विराट कोहली बेहतरीन कप्तान हैं और साथ ही बल्लेबाज भी। कई महीने से भारतीय क्रिकेट फैंस की यह मांग थी कि विराट कोहली टीम में रहें, लेकिन कप्तानी किसी और खिलाड़ी के हाथ में हो। अब लगता है कि यह मांग Rohit Sharma के रूप में पूरी होने वाली है।

विराट छोड़ सकते हैं कप्तानी, Rohit Sharma संभालेंगे कमान

सूत्रों से मिली खबरों के अनुसार विराट कोहली टी-20 विश्वकप खत्म होने के बाद वह अपनी कप्तानी छोड़ सकते हैं। उनकी जगह Rohit Sharma को टी-20 और वनडे क्रिकेट टीम का भी कप्तान बनाया जा सकता है। बताया जा रहा है कि टेस्ट टीम की कमान हाल फिलहाल विराट कोहली ही संभालेंगे।

ये भी पढें-अचानक 3 मंजिला इमारत गिरने से मचा हड़कंप

सोशल मीडिया परमचा बवाल

जैसे ही यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो ट्विटर पर बवाल मच गया। रोहित शर्मा फैन क्लब जो अक्सर विराट कोहली फैन क्लब को ट्रोल करता रहता है, उसके खुशी के ठिकाने ना रहे। कुछ ऐसे ट्वीट्स ट्विटर पर देखने को मिले। कुछ लोगों का मानना है कि साल 2018 में ही Rohit Sharma को टीम इंडिया का कप्तान बनाया जाना चाहिए था। साल 2018 में विराट कोहली ने एशिया कप से नाम वापस ले लिया था और रोहित शर्मा को पहली बार वनडे में कप्तानी करने का अनुभव मिला था। रोहित शर्मा को पहले ही मैच में होंगकॉंग जैसी छोटी टीम से टक्कर मिली लेकिन अंत में भारत मै जीतने में सफल रही।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.