HomeSportरोहित शर्मा का बड़ा फैसला: ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ खेलेंगे तीन वनडे

रोहित शर्मा का बड़ा फैसला: ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ खेलेंगे तीन वनडे

वनडे इंटरनेशनल से संन्यास की अटकलों के बीच रोहित शर्मा ने एक बड़ा कदम उठाया है। खबरों के मुताबिक, भारतीय कप्तान ने ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ होने वाली अनऑफिशियल वनडे सीरीज में खेलने की इच्छा जताई है। यह सीरीज 30 सितंबर से 5 अक्टूबर तक खेले जाने वाली है।


कब और कहां होंगे मैच?

RevSportz की रिपोर्ट के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया ए की टीम सितंबर में भारत आएगी। दोनों टीमों के बीच दो अनऑफिशियल टेस्ट और तीन वनडे खेले जाएंगे। टेस्ट लखनऊ में जबकि तीनों वनडे कानपुर में होंगे।


वनडे करियर पर क्यों उठे सवाल?

माना जा रहा है कि ऑस्ट्रेलिया सीरीज के बाद रोहित से वनडे भविष्य पर विचार करने के लिए कहा जा सकता है। यही वजह है कि रोहित खुद को साबित करने के लिए इस सीरीज में उतरना चाहते हैं। उनका लक्ष्य आत्मविश्वास के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाना है।


आखिरी वनडे और संन्यास की कहानी

रोहित ने भारत के लिए आखिरी वनडे चैंपियंस ट्रॉफी में खेला था। न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में उन्होंने 76 रनों की पारी खेली और टीम को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई। बता दें, रोहित पहले ही टेस्ट और टी20 क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। 2024 टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद उन्होंने टी20 को अलविदा कहा और मई 2024 में टेस्ट से भी रिटायर हो गए थे।


इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.