खबर संसार हल्द्वानी। उत्तराखंड में समाजवादी पार्टी जमीनी स्तर पर विकास करना चाहती है इसलिए 70 सीटो पर उसके प्रत्याशी 2022 के चुनाव में ताल ठोकेंगे। उक्त बात आज सर्किट हाउस में राजिंदर चौधरी जी प्रभारी उत्तराखंड,राष्ट्रीय महासचिव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही। इस मौके पर डॉक्टर सत्य नारायण सचान ,शोएब अहमद प्रमुख महासचिव उत्तराखंड समाजवादी पार्टी सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।
उन्होंने कहा की सपा ही उत्तराखंड का विकास कर सकती है। 79 सीटो पर प्रत्यासी चुनाव लडेंगे। हमारी पार्टी चेहरे बताकर चुनाव में लड़ती है।
उन्होंने कहा कि विगत सरकारें 20 वर्षों में जीरो टॉलरेंस का ढोल पीटते रही है । लेकिन प्रदेश में राजनीति को से लेकर 9 वर्षों तक भ्रष्टाचार में लिप्त रहे विभागों निगमों आयोग राज्य विश्वविद्यालय तथा बोर्ड में बाढ़ सी आ गई है सरकारी खजाने का वित्तीय प्रबंध गड़बड़ा गया है।
उन्होंने कहा की समाजवादी पार्टी का संकल्प है कि जनता के पलायन को रोकने के सांसद प्रदेश में कुटीर उद्योग धंधे जल विद्युत तथा सौर ऊर्जा से संचालित होते हो का जाल बिछा कर प्रत्येक हाथ को काम की व्यवस्था किया जाना था उत्तराखंड विकास उत्तर प्रदेश के मॉडल की तरह होगा। श्री चौधरी ने कहा कि तराई क्षेत्र सिडकुल की तरह कुल मिनी सिडकुल की स्थापना गढ़वाल तथा कुमाऊं क्षेत्र के पर्वतीय अंचलों में होता कि स्थानीय लोगों को रोजगार मिल सके।



