Tuesday, January 14, 2025
HomeUttar Pradeshशिवपाल का छलका दर्द, आजम खान की सजा पर शायरी के जरिए...

शिवपाल का छलका दर्द, आजम खान की सजा पर शायरी के जरिए कही ये बात

शिवपाल का छलका दर्द आजम खान की सजा पर शायरी के जरिए कही ये बात, जी हां रामपुर की एक एमपी-एमएलए अदालत ने फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में आजम खान, उनकी पत्नी तंजीम फातिमा और बेटे अब्दुल्ला आजम को सात-सात साल जेल की सजा सुनाई है। कोर्ट का फैसला समाजवादी पार्टी के लिए बड़ा झटका था। आजम खान सपा के कद्दावर मुस्लिम नेता हैं। अखिलेश यादव के बाद चाचा शिवपाल सिंह यादव का दर्द छलका।

उन्होंने आजम परिवार की सजा पर शायरी के जरिए शोक जताया। गौरतलब है कि फैसले के बाद अखिलेश यादव ने कहा था कि आजम खान को मुस्लिम होने की सजा मिल रही है। उनके खिलाफ साजिशें और साजिशें रची जा रही थीं. पिछले महीने आजम खान के घर पर आयकर विभाग की कार्रवाई पर सपा ने भी एकजुटता जताई थी।

आजम खान की सजा पर शायर हुए शिवपाल

सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने शायरी के जरिए दर्द बयान किया। उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट लिखा, “आफताब छुप गया तो क्या गम, सुबह नव जरूर आएगी। शर्त बस यही कि वक्त का थोड़ा इंतजार कीजिए।” वहीं शिक्षक सम्मान कार्यक्रम में उन्नाव दौरे पर आए सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने आयकर विभाग की कार्रवाई पर प्रतिक्रिया दी थी।

उन्होंने आरोप लगाया था कि बीजेपी सरकार में बदले बदले की भावना से कार्रवाई हो रही है। आजम खान देश के बड़े और वरिष्ठ नेता हैं। उनके परिवार को जान बूझकर प्रताड़ित किया जा रहा है। बुधवार को 2019 के फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में आजम खान, तंजीन फातिमा और अब्दुल्ला आजम को दोषी मानते हुए सात साल की सजा सुनाई।

सुनवाई के दौरान बीजेपी विधायक भी थे मौजूद

पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम के खिलाफ दो जन्म प्रमाण पत्र का मामला 2019 का है। बीजेपी विधायक आकाश सक्सेना ने गंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमे में आजम खान और पत्नी तंजीन फातिमा को भी आरोपी बनाया गया था। पुलिस ने विवेचना के बाद चार्जशीट दाखिल कर दी थी।

बुधवार को मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने फैसला सुनाया। सुनवाई के दौरान सपा नेता आजम खान, बेटे अब्दुल्ला आजम और पत्नी तंजीन फातिमा अदालत में मौजूद थे। बीजेपी विधायक आकाश सक्सेना भी फैसला सुनने के लिए हाजिर थे।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.