HomeSportटी20 विश्व कप 2022: भारत ने बांग्लादेश के सामने 185 रन का...

टी20 विश्व कप 2022: भारत ने बांग्लादेश के सामने 185 रन का लक्ष्य रखा

आज भारत और बांग्लादेश की टीम टी20 विश्व कप 2022 में भिड़ंत हो रही। दोनों एडिलेड ओवल मैदान पर आमने-सामने हैं। भारत ने बांग्लादेश के सामने 185 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 184 रन जोड़े।

भारतीय टीम के सुपर-12 राउंड में दो जीत और एक हार के बाद 4 अंक हैं। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम अपने ग्रुप की तालिका में दूसरे स्थान पर है। वहीं, बांग्लादेश ने भी दो जीत दर्ज की और दी और एक हार झेली।शाकिब अल हसन के नेतृत्व वाली टीम चार अंकों के साथ तीसरे स्थान हैं। भारत का नेट रनरेट बांग्लादेश से बेहतर है। दोनों टीमों की टी20 वर्ल्‍ड कप इतिहास में आखिरी टक्कर साल 2016 में हुई थी।

जीत की पटरी पर लौटने की फिराक में भारत

भारत को अपने पिछले मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5 विकेट से शिकस्त का सामना करना पड़ा था। सूर्यकुमार यादव (68) को छोड़कर इस मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया किया था। भारत 9 विकेट गंवाने के बाद केवल 133 रन ही बना सका था। भारत हार को भुलाकर अब जीत की पटरी पर लौटने की फिराक में होगा। दूसरी ओर, बांग्लादेश ने अंतिम मैच में जिंबाब्वे को 3 रन से मात दी। बांग्लादेश ने 150/7 का स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में जिंबाब्वे की टीम 8 विकेट खोकर 147 रन ही जुटा सकी।

गौरतलब है कि भारत और बांग्लादेश के बीच कुल 11 टी0 मैच खेले गए हैं। भारत ने इस दौरा 10 बार विजयी परचम फहराया जबकि बांग्लादेश को एक मर्तबा जीत मिली। टी20 विश्व कप के आंकड़ों पर नजर डालें तो भारत और बांग्लादेश की तीन बार भिड़ंत हुई है। भारत ने तीनों ही मैच अपने नाम किए।

India vs Bangladesh Playing 11

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, अक्षर पटेल, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, आर अश्विन, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार।

बांग्लादेश: शाकिब अल हसन (कप्तान), नजमुल शंटो, लिटन दास, यासिर अली, अफिफ हुसैन, शोरिफुल इस्लाम, नूरुल हसन, मुस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद, मोसादिक हुसैन, हसन महमूद

इसे भी पढ़े-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रानीबाग स्थित एचएमटी फैक्ट्री का निरीक्षण किया

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.